लाइव न्यूज़ :

राशन ले जा रहे व्यक्ति की पुलिस ने की डंडों से पिटाई तो बॉलीवुड डायरेक्टर ने कहा- क्या ये कानूनी तौर पर जायज है...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2020 10:50 IST

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है।

कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है। ऐसे में अब 14 अप्रैल तक देश पूरी तरह से बंद रहेगा। इस लॉकडाउन के साथ लोगों के घर से बाहर निकने पर रोक लगा दी गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे खुद बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने शेयर किया है।

 बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव  सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते रहते हैं। अनुभव  ने अभी तक फैंस के सामने एक से एक बेहतरीन फिल्में पेश की हैं। अनुभव अपने ट्वीट के जरिए आए दिन किसी ना किसी पर निशाना साधते रहते हैं। 

अनुभव के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स राशन का कुछ सामान स्कूटी पर लेकर जाता नजर आ रहा है। जिसे देख पुलिस वालों ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। ऐसे में इस वीडियो को साझा करते हुए बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने पुलिस के कदम पर सवाल उठाया, साथ ही पुलिस पर भड़के भी नजर आए हैं।

अनुभव ने ट्वीट करके अपना गुस्सा जाहिर किया है। डायरेक्टर ने लिखा है कि क्या किसी को ऐसे पीटना कानूनी तौर पर जायज है? अनुभव के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर कमेंट आ रहे हैं। लोग इस ट्वीट पर तरह तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं पेश कर रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि एक व्यक्ति अपनी स्कूटी से राशन का सामान लेता जाता नजर आ रहा है। उसी वक्त पुलिसवाले उसको रोककर पीटना शुरू कर देते हैं। जिस पर व्यक्ति चीखता नजर आ रहा है।अनुभव सिन्हा द्वारा साझा किये गए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनअनुभव सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस