लाइव न्यूज़ :

अनु मलिक ने की रियलिटी शो के जज का पद छोड़ने की पेशकश, सोना महापात्रा ने कहा- आज चैन की नींद आएगी!

By भाषा | Updated: November 22, 2019 03:59 IST

इससे पहले मलिक ने यौन शोषण के आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि वह कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचैनल द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार किये जाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सोना महापात्रा ने इस कदम का स्वागत किया है।

सोना महापात्रा, नेहा भसीन और श्वेता पंडित समेत कई महिलाओं द्वारा यौन शोषण के आरोप लगाए जाने के बाद संगीतकार अनु मलिक ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले एक रियलिटी शो में जज का पद छोड़ने की पेशकश की है। चैनल के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पीटीआई-भाषा से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के एक सूत्र ने कहा, “उन्होंने (अनु मलिक) चैनल को अवगत करा दिया है कि जब तक वह आरोपमुक्त नहीं हो जाते तब तक वह जज का पद छोड़ना चाहते हैं।”

हालांकि चैनल द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार किये जाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मलिक किसी भी प्रकार की टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। महापात्रा ने इस कदम का स्वागत किया है।

सोना महापात्रा ने ट्विटर पर लिखा, “भारत के सभी पुरुषों, महिलाओं और मीडिया का धन्यवाद जिन्होंने मलिक को बाहर करने के हमारे अभियान का समर्थन किया। बार-बार इस प्रकार का अपराध करने वाले अनु मलिक को राष्ट्रीय टेलीविजन पर देखना हमारे जीवन को दर्द और वेदना से भर देता था। मैं कुछ दिनों से बीमार थी और उम्मीद है आज की रात चैन से सो सकूंगी।”

इससे पहले मलिक ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि वह कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।

टॅग्स :अनु मलिकसोना महापात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Poori Kahani: हिरण्या-अर्हान की जोड़ी और डेब्यू डायरेक्टर सुहृता दास के साथ ‘तू मेरी पूरी कहानी’, महेश भट्ट का नया दांव

बॉलीवुड चुस्कीऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी पर भड़कीं सोना महापात्रा, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

भारतरफी साहब और गायक KK को लेकर अनु मलिक ने कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीजैकलीन फर्नांडीज द्वारा प्रचार किए गए ब्रांड आइटम को नहीं खरीदेंगी सोना महापात्रा, इसे लेकर किया ट्वीट

बॉलीवुड चुस्कीIra Khan: कपड़ों को लेकर बर्थडे पर ट्रोल हुईं आमिर की बेटी इरा खान, तो सोना महापत्रा ने ट्रोलर्स को लगाई लताड़, कहा- उसको.....

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?