लाइव न्यूज़ :

एनिमेशन फिल्म 'लव यू शंकर' 22 सितंबर को होगी रिलीज, श्रेयस तलपड़े और तनीषा मुखर्जी मुख्य भूमिका में, जानें क्या है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2023 16:47 IST

तान्हाजी फेम इलाक्षी गुप्ता और प्रतीक जैन संग बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े महाशिवरात्रि के मौके पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव यू शंकर' का पोस्टर साझा कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकहानी एक 8 साल के लड़के और भगवान शिव की है।फिल्म वास्तव में मेरे लिए खास है और पुनर्जन्म पर आधारित है।"माई फ्रेंड गणेशा" के साथ अपने निर्देशन की सफलता के लिए जाने जाते हैं।

एनिमेशन फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। राजीव एस रुइया द्वारा निर्देशित एनिमेशन फिल्म 'लव यू शंकर' 22 सितंबर को रिलीज होने  जा रही है। फिल्म की स्टार कास्ट में मुख्य भूमिका में श्रेयस तलपड़े , तनीषा मुखर्जी शामिल हैं। वहीं फिल्म के निर्माण का काम सुनीता देसाई ने अज्ञात के बैनर तले किया है।

तान्हाजी फेम इलाक्षी गुप्ता और प्रतीक जैन संग बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े महाशिवरात्रि के मौके पर अपनी बहुप्रतीक्षित (much anticipated) फिल्म 'लव यू शंकर' का पोस्टर साझा कर चुके हैं। दरअसल यह कहानी एक 8 साल के लड़के और भगवान शिव की है।"

फिल्म के बारे में बात करते हुए श्रेयस कहते हैं, "यह फिल्म वास्तव में मेरे लिए खास है और पुनर्जन्म पर आधारित है। कहानी लंदन से बनारस आने वाले एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है और वहीं से मेरी कहानी शुरू होती है। इसमें काफी ड्रामा, हास्य और बाकी कई चीजें हैं"। 

'SD वर्ल्ड फिल्म प्रोडक्शन' और 'जंपिंग टोमैटो स्टूडियो' बड़े गर्व से अनुभवी निर्देशक राजीव एस. रुइया की बहुप्रतीक्षित फिल्म "लव यू शंकर" पेश कर रहे हैं। आपको बता दें कि राजीव, "माई फ्रेंड गणेशा" के साथ अपने निर्देशन की सफलता के लिए जाने जाते हैं।

प्रसिद्ध अभिनेताओं श्रेयस तलपड़े, तनीषा मुखर्जी, संजय मिश्रा, मान गांधी, अभिमन्यु सिंह, पत्रिक जैन, हेमंत पांडे और इलाक्षी गुप्ता के द्वारा अभिनीत यह फिल्म अपनी अनूठी कहानी और शानदार प्रदर्शन के साथ दर्शकों को लुभाने का वादा करती है। 

सहायक निर्माता और संगीत निर्देशक के रूप में वरदान सिंह के साथ, फिल्म में एक सम्मोहित कर देने वाला साउंडट्रैक है जो कहानी में दर्शकों की भावनाओं को गहराई से जोड़ता है। "लव यू शंकर" चार भाषाओं, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज़ होगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में दर्शकों की भारी डिमांड को पूरा करेगी।

टॅग्स :फिल्ममूवी पोस्टरमूवी टीज़र रिलीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल