लाइव न्यूज़ :

... 'मेरे पापा शराब नहीं पीते', 67 साल के अनिल कपूर की जवानी का राज, बेटी ने खोल दिया

By धीरज मिश्रा | Updated: February 23, 2024 13:15 IST

Anil Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर 67 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं। वह अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं साथ ही हेल्दी डाइट चार्ट फोलो करते हैं। साथ ही वह कैसे अपना जीवन जीते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे67 साल के अनिल कपूर की फिटनेस का राज खुला सोनम कपूर ने कहा मेरे पापा शराब नहीं पीते हैं अनिल जिम में घंटो बहाते हैं पसीना

Anil Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर 67 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं। वह अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं साथ ही हेल्दी डाइट चार्ट फोलो करते हैं। साथ ही वह कैसे अपना जीवन जीते हैं। उनकी फिटनेस का राज उनकी बेटी सोनम कपूर ने खोल दिया है।

सोनम कपूर ने बीते दिनों पहले एक निजी कार्यक्रम में कहा कि मेरे पिता स्वास्थ्य के प्रति बेहद जागरूक हैं। वह शराब नहीं पीते, धूम्रपान नहीं करते हैं और कोई भी बुरी आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल नहीं करते हैं। मालूम हो कि अनिल कपूर अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर अपनी फोटो शेयर करते हैं, कभी वह जिम में वर्कआउट करते हुए फोटो शेयर करते हैं तो कभी पूल में नहाते हुए। 

परिवार में सभी स्वास्थ्य के प्रति सजग

सोनम कपूर ने कहा कि, मेरे चाचा बोनी कपूर अपने जीवन का आनंद लेते हैं। उन्हें खाना बहुत पसंद है और कभी-कभी शराब भी पीते हैं। सबकी अपनी अलग जीवनशैली के बावजूद वे सभी स्वस्थ के प्रति सजग हैं। वे अपना ख्याल रखते हैं। 

मालूम हो कि अनिल कपूर इन दिनों एनिमल मूवी की सफलता को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह फिल्म में रणबीर कपूर के पिता के रोल में दिखाई देते हैं। फिल्म में पिता अनिल कपूर और बेटे रणबीर कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। अनिल कपूर ने बीते दिनों पहले एक ट्वीट में कहा कि पिता और पुत्र का रिश्ता कभी भी सीधा नहीं होता।

यह प्यार, गर्व और मार्गदर्शन का अंतिम द्वंद्व है, जो सभी एक अव्यवस्थित वफादारी में टकराते हैं, जो चाहे कुछ भी हो जाए कभी ख़त्म नहीं होता और यही रणबीर और मुझे इस फिल्म में दिखाने का मौका मिला। इस फिल्म के बाद अनिल कपूर फाइटर में भी दिखाई दिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया है।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीअनिल कपूरसोनम कपूरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड इंस्टा तड़काबॉलीवुड न्यूज़ रिकैप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!