कोविड-19 जैसे अदृश्य दुश्मन से लड़ने के लिए अनिल कपूर कर रहे हैं फिटनेस पर जबरदस्त काम, फैंस को कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Published: May 12, 2020 10:43 AM2020-05-12T10:43:50+5:302020-05-12T10:53:03+5:30

अपने वर्कआउट सेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कर अनिल ने इम्युनिटी और विलपावर को लेकर प्रेरक नोट लिखा। अनिल के मुताबिक कोविड-19 जैसे माइक्रोब्स से लड़ने का लॉन्ग टाइम सॉल्युशन नहीं है।

Anil Kapoor penned an inspirational observe concerning the significance of constructing immunity and willpower | कोविड-19 जैसे अदृश्य दुश्मन से लड़ने के लिए अनिल कपूर कर रहे हैं फिटनेस पर जबरदस्त काम, फैंस को कही ये बड़ी बात

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsअनिल कपूर की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लॉकडाउन में मिले फ्री टाइम को सही काम में इस्तेमाल कैसे किया जाता है, अनिल कपूर ने फैंस को इस बात की जानकारी भी दी।

बॉलीवुड के 'झक्कास' अभिनेता अनिल कपूर 63 की उम्र में भी काफी यंग दिखते हैं। फिटनेस फ्रीक अनिल ने हाल ही में अपने इसंटाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। 63 की उम्र में भी अनिल अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं वो काबिलेतारिफ है। लॉकडाउन में मिले फ्री टाइम को सही काम में इस्तेमाल कैसे किया जाता है, अनिल ने फैंस को इस बात की जानकारी भी दी।

अपने वर्कआउट सेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कर अनिल ने इम्युनिटी और विलपावर को लेकर प्रेरक नोट लिखा। अनिल के मुताबिक कोविड-19 जैसे माइक्रोब्स से लड़ने का लॉन्ग टाइम सॉल्युशन नहीं है। कोविड-19 जैसे अदृश्य दुश्मन से इम्युनिटी बढ़ाकर ही लड़ा जा सकता है। अनिल ने इसके साथ ही फैंस को कई और अहम बातों की जानकारी दी। अनिल की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

अनिल कपूर का यह अलग अवतार देखकर उनके दामाद और सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने भी तारीफ की थी। अनिल कपूर की इन तस्वीरों पर शिल्पा शेट्टी ने लिखा, यह बहुत ही इंस्पायरिंग बात है। वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो अनिल कपूर रेस 3 और फन्ने खां में नजर आए थे। रेस 3 में अनिल विलेन की भूमिका में दिखे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी।

Web Title: Anil Kapoor penned an inspirational observe concerning the significance of constructing immunity and willpower

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे