लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे का तबादला; किसी डॉक्टर, इंजीनियर से भी ज्यादा थी एक साल की सैलरी

By अनिल शर्मा | Updated: August 27, 2021 13:34 IST

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन को मुंबई पुलिस ने ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर रखी है 2015 में अमिताभ बच्चन के अंगरक्षक के तौर पर जितेंद्र शिंदे की तैनाती हुई थी

मुंबईः अमिताभ बच्चन के अंगरक्षक के तौर पर तैनात मुंबई पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल का तबादला कर दिया गया है। ऐसी खबरें आ रही थीं, कि उसकी वार्षिक आय कथित तौर पर 1.5 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने बताया कि जितेंद्र शिंदे को 2015 में अमिताभ का अंगरक्षक नियुक्त किया गया था। दक्षिण मुंबई के डीबी मार्ग थाने में उसका तबादला किया गया है और यह एक नियमित तबादला है। 15 दिन पहले उसका तबादला किया गया था और यह आधिकारिक तौर पर उस समय एक पुलिस नोटिस में प्रकाशित किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि बच्चन को मुंबई पुलिस ने ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर रखी है। 2015 में अभिनेता के अंगरक्षक के तौर पर तैनात किए जाने के बाद वह उनके सुरक्षा कवच का हिस्सा बने थे। दिशा-निर्देशों के अनुसार कोई पुलिस कॉन्स्टेबल पांच साल से अधिक समय तक एक पद पर नहीं रह सकता।

मीडिया की एक खबर में हाल ही में दावा किया गया था कि सुपरस्टार के अंगरक्षक के रूप में तैनाती के दौरान शिंदे हर साल 1.5 करोड़ रुपये कमाते हैं। पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि शिंदे भरोसेमंद अंगरक्षकों में से एक हैं और उन्हें बच्चन के साथ उनके सुरक्षा कवच में कई बार देखा गया। उनकी पत्नी एक एजेंसी चलाती है, जो कई बड़ी शख्सियतों को सुरक्षा मुहैया कराती है। राज्य सरकार इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या शिंदे ने पुलिस विभाग को अपनी सम्पत्ति का ब्योरा मुहैया कराया था या नहीं। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच