लाइव न्यूज़ :

'खईके पान बनारस वाला' गाने पर क्यूट बच्चे का डांस देख खुश हुए अमिताभ बच्चन, वीडियो शेयर कर कही दिल की बात

By अमित कुमार | Updated: August 9, 2020 13:59 IST

कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन कोरोना से जंग जीतकर वापस घर लौटे हैं। बिग बी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण नानावती अस्पताल में भर्ती थे।

Open in App
ठळक मुद्दे सोशल मीडिया पर एक क्यूट से बच्चे का डांस करता हुआ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह बच्चा अपने क्यूट एक्सप्रेशन्स से सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत रहा है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह इन दिनों जमकर फोटो और वीडियोज शेयर कर रहे हैं।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की फिल्मी करियर में डॉन ब्लाबस्टर साबित रही थी। इस फिल्म के बाद लंबे समय तक अमिताभ डॉन के नाम से ही मशहूर रहे। अमिताभ बच्चन की इस फिल्म के गानों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 'खईके पान बनारस वाला' गाना आज भी फैंस खूब सुनते हैं। गाने में अमिताभ के डांसिंग स्टाइल को फैंस ने लंबे समय तक कॉपी किया था। 

इन दिनों अमिताभ का यह गाना एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक क्यूट से बच्चे का डांस करता हुआ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह 'खईके पान बनारस वाला' पर डांस करता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो में बच्चे की मां उसका हाथ पकड़कर उससे अमिताभ की तरह स्टेप करा रही है। क्योंकि यह बच्चा अभी इतना छोटा है कि चल भी नहीं सकता। 

 तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

यह बच्चा अपने क्यूट एक्सप्रेशन्स से सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत रहा है। इतना ही नहीं खुद अमिताभ बच्चन बी इ वीडियो को देख खुद को रोक नहीं पाए और बच्चे के इस वीडियो को शेयर किया। अमिताभ ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- हाहाहा... बेचारा.. लेकिन कितना क्यूट था। अमिताभ बच्चन द्वारा वीडियो शेयर होने के बाद फैंस के बीच वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं अमिताभ 

बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह इन दिनों जमकर फोटो और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान भी वह इंस्टाग्राम के जरिए फैंस तक अपनी बात पहुंचाते रहे हैं। हालांकि, अब कोरोना से जंग जीतक घर लौट आए हैं। घर आने के बाद भी वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस से जुड़े हैं।

 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच