सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, कहा- आखिर क्यों? आप एक शानदार प्रतिभा थे

By अमित कुमार | Published: June 15, 2020 02:39 PM2020-06-15T14:39:33+5:302020-06-15T14:39:33+5:30

महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शोक व्यक्त किया। बिग बी ने अपने ब्लाग के शुरुआत में लिखा, सुशांत आखिर क्यों..क्यों..क्यों?

Amitabh Bachchan grieves Sushant Singh Rajput death Brilliant talent laid to rest | सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, कहा- आखिर क्यों? आप एक शानदार प्रतिभा थे

बिग बी ने लिखा सुशांत के लिए ब्लाग। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsसुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली।बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सुशांत सिंह की मौत पर शोक व्यक्त किया है।बिग बी ने अपने ब्लाग के शुरुआत में लिखा, क्यों..क्यों..क्यों? इसके बाद उन्होंने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से सवाल किया।

सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध है। सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। 34 साल के इस हंसमुख सितारे के इस खतरनाक कदम से हर कोई अंजान था। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सुशांत सिंह की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

बिग बी ने अपने ब्लाग के शुरुआत में लिखा, क्यों..क्यों..क्यों? इसके बाद उसने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से सवाल किया। अमिताभ बच्चन ने लिखा,  "क्यों सुशांत सिंह राजपूत? आपने अपनी जिंदगी खत्म क्यों कर ली? आप शानदार अभिनेता थे। बिना कुछ कहे, बिना कुछ मांगे हमेशा के लिए सो गए।" अमिताभ से पहले अनुपम खेर ने भी सुशांत को लेकर यही बात कह चुके हैं। 

अमिताभ ने बताया सुशांत को एक बेहतरीन एक्टर 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और सुशांत सिंह राजपूत ने भले ही साथ काम न किया हो, लेकिन सुशांत की प्रतिभा से अमिताभ अच्छी तरह से परिचित थे। बिग बी के मुताबिक, जितना शानदार सुशांत का काम था, उससे कहीं ज्यादा अच्छा उनका दिमाग था। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में सुशांत को लेकर ढेर सारी बातें लिखी हैं। इनमें से ज्यादातर में वह सुशांत के प्रतिभा को लेकर ही बात करते दिखाई दिए। 

'एम.एस. धोनी' फिल्म को लेकर सुशांत से पूछा था सवाल

फिल्म 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' का जिक्र करते हुए अमिताभ ने लिखा कि 'धोनी' में उनका परफॉर्मेंस देखकर वह उनके फैन हो गए थे। बिग बी के मुताबिक सुशांत की बातों में हमेशा कुछ न कुछ छिपा रहता था। मुलाकात को याद करते हुए अमिताभ ने लिखा कि उन्होंने धोनी की तरह शॉट खेलने को लेकर उससे सवाल किया था। जिस पर सुशांत ने उसे प्रैक्टिस की बदौलत बताया था। 

Web Title: Amitabh Bachchan grieves Sushant Singh Rajput death Brilliant talent laid to rest

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे