अंबानी के घर होली पार्टी, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सितारों ने की जमकर मस्ती, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 7, 2020 11:25 AM2020-03-07T11:25:04+5:302020-03-07T11:39:04+5:30

होली के कुछ दिन पहले ईशा अंबानी ने अपने घर पर होली पार्टी रखी। इस होली पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब पहुंचे जहां उन्होंने खूब मस्ती की। पार्टी के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ambani family celebrate holi bash in house Bollywood celeb enjoy the party watch video | अंबानी के घर होली पार्टी, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सितारों ने की जमकर मस्ती, देखें वीडियो

अंबानी परिवार के घर होली मनाते बॉलीवुड सेलेब (फोटो-इंस्टाग्राम)

Highlightsहोली के कुछ दिन पहले ईशा अंबानी ने अपने घर पर होली पार्टी रखी।इस पार्टी में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

ईशा अंबानी ने शुक्रवार को अपने घर पर होली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, डायना पेंटी समेत कई बॉलीवुड सेलेब पहुंचे जहां उन्होंने जमकर मस्ती की। होली पार्टी के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें सेलेब का जमावड़ा लगा है और सारे खूब मस्ती कर रहे हैं। ये सारे सेलेब होली के रंग में इस कदर रंग चुके हैं कि देखकर आपकी भी उत्सुकता बढ़ जाएगी।

इस पार्टी में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर खूब चर्चा हो रही है। दोनों पार्टी में साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कैटरीना कैफ व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। तो वहीं विक्की कौशल डेनीम जैकेट में नजर आ रहे हैं। दोनों को लेकर अफवाहें  है कि दोनों काफी क्लोज होने लगे हैं। हालांकि इस बारे में पूछने पर कैटरीना और विक्की दोनों ने मना कर दिया था। लेकिन इन दिनों दोनों कई जगह एक साथ नजर आते रहे हैं। 

होली पार्टी में सबने खूब मस्ती की लेकिन निक जोनस की मस्ती का तो कोई जवाब नहीं उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है। जिसमें प्रियंका और निक साथ में नजर आ रहे हैं। लगता है निक को भी होली काफी पसंद आ रही है। निक ने अपने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि ये मेरी पहली होली है, वो भी पांच दिन पहले। यहां के लोगों के साथ बहुत मजा आ रहा है।  

Web Title: ambani family celebrate holi bash in house Bollywood celeb enjoy the party watch video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे