लाइव न्यूज़ :

AICWA ने पीएम मोदी को लिखा खुला खत, पाकिस्तानी कलाकारों पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग

By मेघना वर्मा | Updated: August 10, 2019 09:21 IST

सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया है। जिसके बाद से लागातार पाकिस्तान की ओर से रिएक्शन्स आ रहे हैं। पाकिस्तान ने अपने देश में बॉलीवुड फिल्मों के रिलीज पर रोक लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में बॉलीवुड की फिल्मों को रिलीज करने पर बैन लगा दिया गया है।कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान से रिएक्शन्स आ रहे हैं।

द ऑल इंडियन सिने वर्क्स एंड एसोसिएशन(AICWA) ने शुक्रवार को पाकिस्तान के सभी कलाकारों पर इंडिया में काम करने से बैन करने की मांग की है। पीएम मोदी को खुला पत्र लिखकर पाकिस्तानी सभी कलाकारों, राजनायिकों और पाकिस्तान के साथ दो पक्षी सबंध रखने वाले पाकिस्तानियों पर पाबंदी लगाने की मांग की है। 

पत्र में एसोसिएशन ने लिखा है कि फिल्म इंडस्ट्री चाहती है कि पाकिस्तानी कलाकारों, संगीतज्ञों और राजनयिकों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। एआईसीडब्ल्यूए ने 'से नो टू पाकिस्तान' में व्यापारिक और द्विपक्षीय संबंधों पर भी प्रतिबंध की मांग की है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड कलाकारों ने तब तक काम करने से मना कर दिया है, जब तक पाकिस्तानी निर्माता, कलाकार और व्यापार साथियों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लग जाता।

बता दें इसे एक्शन का रिएक्शन भी कह सकते हैं। सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया है। जिसके बाद से लागातार पाकिस्तान की ओर से रिएक्शन्स आ रहे हैं। पाकिस्तान ने अपने देश में बॉलीवुड फिल्मों के रिलीज पर रोक लगा दी है। इन सभी पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने रिएक्शन भी दिए हैं। जिसमें सभी ने इंडस्ट्री के लोगों को एकजुट होने की बात कही है। 

बता दें इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से कलाकार हैं जो पाकिस्तान के हैं। सिनेमा जगत के इतिहास में भी ऐसे कई कलाकार हैं जो पाकिस्तान से पलायन करके देश आए और इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बन गए। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या फैसला लेती है। साथ ही सिनेमा जगत के लोगों का इसपर क्या रिएक्शन होता है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?