लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट को खरीदना हैं प्राइवेट जेट और पहाड़ों पर घर, म्यूचुअल फंड और बांड में करती हैं निवेश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 6, 2020 09:49 IST

आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह दिल खोलकर पैसा खर्च करने में विश्वास नहीं रखतीl

Open in App
ठळक मुद्देबॉॅलीवुड की अव्वल एक्ट्रेसेज में शुमार आलिया भट्ट इन दिनों कई शानदार प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं.उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है.

बॉॅलीवुड की अव्वल एक्ट्रेसेज में शुमार आलिया भट्ट इन दिनों कई शानदार प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है. इसके बावजूद वह फिजूलखर्ची बिल्कुल नहीं करती हैं. एक इंटरव्यू में आलिया ने इसकी वजह बताई. उन्होंने कहा कि वह बहुत सोच-समझकर पैसे खर्च करती हैं, क्योंकि उन्हें अपने और भी सपने पूरे करने हैं.

आलिया के सपने छोटे-मोटे नहीं हैं. बल्कि वह तो पहाड़ों पर घर बनाने और प्राइवेट जेट खरीदने जैसे बड़े सपने देखती हैं. आलिया ने कहा, ''मैं शुरू से ही मैं मितव्ययी रही हूं. मैं जरूरत के हिसाब से पैसे खर्च करती हूं. मेरे सीए मुझसे हमेशा यही सवाल पूछते हैं कि मैं पैसे खर्च करने में कतराती क्यों हूं.

जब मैं छोटी थी तो भी मैं कभी महंगी चीजें नहीं खरीदती थी क्योंकि मेरे पास उतने पैसे नहीं होते थे. जब मैं अपनी मां(सोनी राजदान) और बहन (शाहीन भट्ट) के साथ लंदन जाती थी तो भी मुझे सीमित जेब खर्च मिलता था. हम हर साल छुट्टियों में एक ही जगह जाते थे. मैं वहां के एक स्टोर से पांच-छह पाउंड में काफी कुछ खरीद लेती थी. आज भी मेरे पायजामे उसी स्टोर से आते हैं. मैं छुट्टियों पर बेशक खर्च करती हूं मगर साल में सिर्फ एक बार ही हॉलीडे पर जाती हूं और वो अक्सर नए साल पर ही होता है.

छुट्टी के दौरान मुझे शॉपिंग करना बिल्कुल पसंद नहीं है. मैं किफायती जिंदगी जी सकती हूं और जीती भी हूं. मेरे कई बड़े सपने हैं, जिन्हें मैं साकार करना चाहती हूं. मेरे सपना है कि मेरे पास लग्जरी के लिए एक निजी जेट हो. मेरे पास पहले एक चार्टर्ड प्लेन था मगर वह छुट्टियों के लिए नहीं था.

पहाड़ों के बीच एक आलीशान आशियाना खरीदना भी मेरा एक सपना है. ख्वाहिशें तो बहुत हैं, जिन्हें मैं एक-एक करके पूरा करना चाहती हूं. लंदन में घर खरीदना मेरा सपना था, जिसे मैंने 2018 में पूरा कर लिया. वहां कभी-कभार मेरी बहन रहती हैं.'

टॅग्स :आलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?