बॉक्स ऑफिस पर जारी है आलिया भट्ट की 'राज़ी' का जादू, ये रहा अब तक का कलेक्शन
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 13, 2018 10:18 AM2018-06-13T10:18:34+5:302018-06-13T10:32:23+5:30
Alia Bhatt starrer film Raazi box office collection: ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, यह बॉलीवुड की दूसरी ऐसी वुमन सेंट्रिक फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है।
मुंबई, 13 जून: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राजी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक अपने खाते में 120 करोड़ रूपए इकट्ठा कर लिए हैं। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी राजी ने पांचवें वीक शुक्रवार को 45 लाख और शनिवार को 80 लाख और अपनी कमाई में इजाफा करते हुए रविवार को 90 लाख रुपए की कमाई की। वहीं सोमवार को फिल्म ने केवल 32 लाख रुपए ही अपने खाते में जमा कर सकी। जो कि उम्मीद से थोड़ी कम थी।
#Raazi crosses ₹ 120 cr mark... [Week 5] Fri 45 lakhs, Sat 80 lakhs, Sun 90 lakhs, Mon 32 lakhs. Total: ₹ 120.26 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 12, 2018
आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर 'राजी' 11 मई को रिलीज हुई थी। यह फिल्म आलिया भट्ट की 100 करोड़ कमाने वाली तीसरी फिल्म है। इससे पहले अर्जुन कपूर के साथ उनकी फिल्म '2 स्टेट्स' ने 102.13 करोड़ और वरुण धवन स्टारर 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' ने 116.68 करोड़ रुपये कमाए थे। 'राजी' आलिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, यह बॉलीवुड की दूसरी ऐसी वुमन सेंट्रिक फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई। इससे पहले यह कारनामा कंगना रानौत की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ने किया था।
अगर फिल्म के बारे में बात करे तो राजी देशभक्ति ओतप्रोत फिल्म है। जिसमें आलिया एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो जो पाकिस्तान में रहकर भारत के लिए जासूसी करती है। आलिया के अलावा विकी कौशल, रजत कपूर और जयदीप अहलावत अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी राइटर हरिंदर सिक्का के नॉवेल 'कॉलिंग सहमत' पर बेस्ड है।