लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट की मां ने शेयर किया एयरपोर्ट का वीडियो, परेशान यात्रियों ने कहा-हमें मार दो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 18, 2020 15:38 IST

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मॉम सोनी राजदान (Soni Razdan) ने हाल ही में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI Airport) का एक वीडियो शेयर किया है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया दहशत में जी रही है।आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान के ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर छा गया है।

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया दहशत में जी रही है। भारत में भी इस वायरस को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। भारत में भी ये वायरस तेजी से फैलता नजर आ रहा है।  मॉल, सिनेमाहाल और फिल्मों की शूटिंग तक रुक गई है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी सभी को जागरुक करने में लगे हुए हैं। ऐसे में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान के ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर छा गया है।

इस ट्वीट में सोनी राजदान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) का एक वीडियो फैन्स  के साथ साझा किया है। इस वीडियो में यात्री वहां मौजूद कर्मचारियों और पुलिस पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे। इतना ही नहीं यात्री खुद को मारने की बात कह रहे हैं।

सोनी राजदान ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कैप्शन लिखा है। सोनी ने लिखा है कि नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर आज। अब ये आने वाले यात्रियों के पासपोर्ट ले रहे हैं और सभी जांच पूरे होने के बाद ही पासपोर्ट वापस कर रहे हैं।

भारतीय पासपोर्ट के साथ मौजूद भारतीय नागरिकों को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं है। यात्री पुलिस पर चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि हमें मार डालो। सोनी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

कोराना वायरस का प्रकोप लगातार भारत में फैल रहा है। इसके संक्रमित मरीजों की संख्या बुधवार (18 मार्च) को 148 पहुंच गई है और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कारण भारत में तीन लोगों की मृत्यु भी हो गई है।

टॅग्स :सोनी राजदानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?