लाइव न्यूज़ :

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं आलिया भट्ट, खुद किया परेशानी का खुलासा!

By मेघना वर्मा | Updated: March 30, 2019 10:22 IST

आलिया पिछले 5-6 महीने से वो ऐसा महसूस कर रही हैं। आलिया ने बताया कि उन्हें अटैक तो नहीं आता लेकिन कई बार वो काफी लो फील करती हैं। 

Open in App

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी आलिया भट्ट इन दिनों अपनी नेक्स्ट फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं। 27 साल की उम्र में ही आलिया ने जो मुकाम हासिल किया है वो किसी प्रेरणा से कम नहीं है। वहीं आलिया भट्ट ने हाल ही में एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। आलिया ने बताया है कि वो कुछ दिनों एक गंभीर बिमारी का शिकार हैं। 

एक मैग्जीन को इंटरव्यू देते हुए आलिया भट्ट ने बताया है कि वो बीते 6 महीनों से डिप्रेशन से जूझ रही हैं। इंटव्यू में आलिया ने कहा, 'कुछ महिनों से मैं एंजायटी की शिकार हूं। मैं अचानक से खुश और अचानक से दुखी हो जाती हूं। लेकिन मैं इस मामले में अपनी बहन शाहिन भट्ट का शुक्रिया करना चाहती हूं जिसकी वजह से मैं इस बीमारी को लेकर काफी जागरूक हूं।'

आगे बोलते हुए आलिया ने कहा कि वो डिप्रेस्ड नहीं हैं मगर उन्हें एंजायटी ज्यादा है और ये आती-जाती रहती है। पिछले 5-6 महीने से वो ऐसा महसूस कर रही हैं। आलिया ने बताया कि उन्हें एंजायटी अटैक तो नहीं आता लेकिन कई बार वो काफी लो फील करती हैं। 

आलिया की इस बात से ना सिर्फ उनके फैंस को झटका लगा है बल्कि बीटाउन भी सकते में हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने वाली और राजी फिल्म से लोगों का दिल जीतने वाली आलिया भट्ट अपनी क्यूटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। उनके इस डिप्रेशन में जाने की वजह तो अभी तक पता नहीं चली है। बता दें आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म कलंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा दिखाई देंगी।

टॅग्स :आलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?