लाइव न्यूज़ :

‘कलंक’ के सेट पर हुई अनहोनी, घायल हुई आलिया भट्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 19, 2018 17:11 IST

इससे पहले जब वह ‘ब्रह्मास्त्र' के सेट पर घायल हुई थी तब उनके कंधे पर चोट आई थी डॉक्टर ने उन्हें यही सलाह दी थी कि वह काम से थोड़ा ब्रेक लें।

Open in App

मुंबई, 19 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 'कलंक' के सेट पर घायल हो गई हैं। ये तीसरे महीने में यह दूसरी बार है जब आलिया भट्ट शूटिंग करते वक़्त घायल हो गई हों। इससे पहले भी वह अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं। आलिया भट्ट अंधेरी में लगे फिल्म के सेट पर वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, और सोनाक्षी सिन्हा के साथ वीकेंड पर शूटिंग निपटा रहीं थी और इसी दौरान वह सीढ़ियों से गिर गई और उनका पैर जख्मी हो गया। लेकिन जख्मी होने के बाद भी आलिया ने शूटिंग जारी रखी और दर्द होने के बावजूद भी सेट पर पहुंच गयी और संजय दत्त के साथ शूटिंग की। इसके पीछे की वजह फिल्म टाइट शेड्यूल को बताया जा रहा है। 

मुंबई मिरर ने सूत्र के हवाले से लिखा है कि आलिया 'कलंक' के साथ ही साथ ‘ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग भी निपटा रही हैं।  जिसके चलते वह ब्रेक भी नहीं ले पा रही हैं। शॉट्स के बीच में आलिया थोड़ा रेस्ट जरूर ले लेती हैं जिससे उनकी इंजरी और ज्यादा न बढे।  

इससे पहले जब वह ‘ब्रह्मास्त्र' के सेट पर घायल हुई थी तब उनके कंधे पर चोट आई थी डॉक्टर ने उन्हें यही सलाह दी थी कि वह काम से थोड़ा ब्रेक ले और रेस्ट करें ताकि उनके कंधे की इंजरी और ज्यादा न बढ़ जाए।  इसके बाद उनके एक्शन सीक्वेंस की डेट भी आगे बढ़ा दी गई थी।

बता दें कि आलिया के पास इस साल कई बड़ी फ़िल्में हैं। जिनमें कलंक और गली बॉय भी एक है।  गली बॉय में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर रैपर की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म के पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं।

टॅग्स :आलिया भट्टकलंक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?