लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर के साथ अपने अफेयर पर आलिया भट्ट ने जो कहा, वो आपको भी चौंका देगा

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 11, 2018 12:53 IST

अपनी फिल्म के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान आलिया ने अपनी फिल्म के अलावा रणबीर कपूर के साथ अफेयर पर भी खुलकर बोलीं।

Open in App

मुंबई, 11 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्म राजी के साथ-साथ रणबीर कपूर के साथ अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया की फिल्म राजी 11 मई को आज रिलीज हो गई। फिल्म के प्रमोशन में आलिया इन दिनों काफी बिजी हैं।  

अपनी फिल्म के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान आलिया ने अपनी फिल्म के अलावा रणबीर कपूर के साथ अफेयर पर भी खुलकर बोलीं। आलिया और रणबीर की अफेयर की खबरों का बाजार और भी तब गर्म हो गया जब सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में दोनों एक साथ पार्टी में एंट्री की। 

आलिया से जब पूछा गया कि आपके और रणबीर के अफेयर की चर्चा काफी हो रही है क्या ये सच है, तो आलिया का जवाब था- 'क्या रणवीर सिंह, अरे मेरा रणवीर सिंह के साथ कोई लिंकअप नहीं है... हा हा हा... ' 

इसके बाद दोबारा आलिया से पूछा गया हम रणवीर सिंह नहीं रणबीर कपूर की बात कर रहे हैं तो उन्होंने बड़े ही बेबाकपन ने जवाब देते हुए कहा-  हम दोस्त से बढ़कर हैं,  हम को-ऐक्टर्स हैं। हम साथ में एक खूबसूरत फिल्म में काम भी कर रहे हैं जिसका नाम है ब्रह्मास्त्र है, जो अगले साल रिलीज होगी।' 

आलिया ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया, मैं जब भी ब्रेकअप और पैचअप की खबरें पढ़ती हूं मुझे बहुत ज्यादा फनी लगता है। बता दें कि आलिया रणबीर से 10 साल की छोटी हैं। आलिया कई बार इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि रणबीर कपूर को अगर उन्हें डेट करने का मौका मिलेगा तो वह जरूर करेंगी। 

Raazi Movie Review: वतन से बढ़कर कुछ नहीं, खुद भी नहीं!

यहां तक की कॉफी विद करण 2014 में जब आलिया परिणीति चोपड़ा के साथ गईं थी तो उन्होंने यह तक कह डाला था कि वह रणबीर कपूर के साथ शादी करना चाहती हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल