लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection: 'कलंक' बनी 2019 की बिगेस्ट ओपनर, जानें बंपर कमाई

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 19, 2019 06:13 IST

वरुण धवन, आलिया भट्ट समेत कई सितारों से सजी 'कलंक' ने बुधवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी

Open in App

वरुण धवन, आलिया भट्ट समेत कई सितारों से सजी 'कलंक' ने बुधवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी. यही वजह रही कि फिल्म इस साल की अब तक की बिगेस्ट ओपनर साबित हुई. करण जौहर के प्रोडक्शन तले बनी इस फिल्म ने पहले दिन शानदार 21.60 करोड़ रु.की कमाई की है.

यह आलिया और वरुण के करियर की भी अब तक की सबसे बड़ी फर्स्ट डे कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है. 'गली ब्वॉय' से निकली आगे आलिया की टॉप ओपनर फिल्मों में 'कलंक' से पहले 'गली ब्वॉय' का नाम सबसे ऊपर था.  

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 19.40 करोड़ रु. की कमाई की थी, वहीं वरुण की फिल्म 'दिलवाले' उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर थी. शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ रु. की कमाई की थी. 'कलंक' आलिया और वरुण की साथ में चौथी फिल्म रही. इससे पहले दोनों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'ब्रदीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' में साथ नजर आ चुके हैं. इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है.

अब दूसरे नंबर पर 'केसरी' इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' ने पहले दिन लगभग 21 करोड़ रु. की कमाई की थी. 'कलंक' से पहले तक 'केसरी' के नाम इस साल की बिगेस्ट ओपनर फिल्म का खिताब था, लेकिन अब यह रिकॉर्ड 'कलंक' ने अपने नाम कर लिया है. करण ने इस फिल्म के टीजर रिलीज के कुछ ही दिन बाद ही एडवॉन्स बुकिंग शुरू करवा दी थी, जिससे उम्मीद थी कि यह फिल्म पहले दिन शानदार आकड़े दर्ज करवाएगी और ऐसा हुआ भी.

टॅग्स :कलंक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीFlashback 2019: इस साल ये फिल्में पर्दे पर गिरी औंधें मुंह, 'कलंक' से लेकर 'पानीपत' कई मूवीज लिस्ट में शामिल

बॉलीवुड चुस्कीKalank Box Office Collection:कमाई के मामले में औंधे मुंह गिरी वरुण-आलिया की 'कलंक', जानें अब तक का कलेक्शन

बॉलीवुड चुस्की'कलंक' के घटते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बोलीं आलिया भट्ट, कहा- जनता ने कहा तो अच्छी नहीं होगी फिल्म

बॉलीवुड चुस्की‘लुका छुपी’ की सक्सेज को इंज्वॉय कर रही हैं कृति सैनन, कहा- मूवी हिट होने से बढ़ा है आत्मविश्वास

बॉलीवुड चुस्कीKalank Box Office Collection Day 4: लोगों पर नहीं चल रहा 'कलंक' का जादू, चौथे दिन भी मुश्किल से इतने करोड़ कमा सकी फिल्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?