लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट का वीडियो वायरल, रणबीर-आलिया में दिखी गजब की केमिस्ट्री

By अमित कुमार | Updated: March 2, 2020 14:53 IST

इस वीडियो में रणबीर और आलिया किसी गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच इस डांस के दौरान गजब की केमिस्ट्री दिखाई दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म में आलिया भट्ट्, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे।रणबीर और आलिया की साथ में यह पहली फिल्म होगी, दर्शक भी इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बालीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट् की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर और आलिया किसी गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच इस डांस के दौरान गजब की केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। रणबीर और आलिया की साथ में यह पहली फिल्म होगी, दर्शक भी इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने कुछ दिन पहले यह जानकारी शेयर की थी। उन्होंने सह-कलाकार रणबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ सेट की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। “ब्रम्हास्त्र” करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की तीन फिल्मों की सीरीज की यह पहली फिल्म है। साल के अंत में रिलीज होने वाली इस फिल्म में आलिया भट्ट्, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे।

वहीं एक्ट्रेस मौनी रॉय को जब 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में खलनायिका की भूमिका के लिए चुना गया तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। अक्षय कुमार की 'गोल्ड' से बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने वाली 33 वर्षीय मौनी का कहना था कि वह विविधतापूर्ण भूमिकाएं करना चाहती हैं। उन्होंने कहा ‘‘ब्रह्मास्त्र में मैं मुख्य खलनायिका हूं। इस रोल को लेकर मैं बहुत उत्सुक हूं। मुझे अलग-अलग भूमिकाएं करना अच्छा लगता है और यह मेरे लिए चुनौती भी है। 

टॅग्स :ब्रह्मास्त्रअमिताभ बच्चनआलिया भट्टरणबीर कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?