लाइव न्यूज़ :

3 Idiot कर डिप्रेशन में चले गए थे अली फजल, वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

By अनिल शर्मा | Updated: June 25, 2021 17:27 IST

अली फजल (Ali Fazal) ने बताया कि उस डिप्रेशन से निकल पाना एक चैलेंज था। फिल्म में अली फजल ने जॉय लोबो नाम का किरदार निभाया था। यह किरदार फिल्म में तब दिखाई देता है जब एग्जाम की डेडलाइन मिस हो जाने के कारण डिप्रेशन में चला जाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे 3 इडियट फिल्म करने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे। अली फजल ने आमिर खान की फिल्म 3 इडियट से ही अपना डेब्यू किया थाइस फिल्म में अली फजल का एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण रोल था

मिर्जापुर फेम एक्टर अली फजल ने बताया है कि वह 3 इडियट फिल्म करने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे। गौरतलब है कि अली फजल ने आमिर खान की फिल्म 3 इडियट से ही अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में अली फजल का एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण रोल था। इस रोल को करने के बाद वे काफी डिप्रेशन में चले गए थे।

इस किरदार में नजर आए थे अली फजल 

पीपिंग मून को दिए इंटरव्यू में अली फजल (Ali Fazal) ने बताया कि उस डिप्रेशन से निकल पाना एक चैलेंज था। फिल्म में अली फजल ने जॉय लोबो नाम का किरदार निभाया था। यह किरदार फिल्म में तब दिखाई देता है जब एग्जाम की डेडलाइन मिस हो जाने के कारण डिप्रेशन में चला जाता है। और इस सदमे के कारण वह सुसाइड कर लेता है। अली फजल के मुताबिक तब वह भी सेंकेंड ईयर के स्टूडेंट थे।

अली फजल के किरदार से प्रेरित हो छात्र खुद को चोट पहुंचाने लगे थे

अली फजल ने आगे बताया कि उस किरदार के चलते कई छात्रों ने खुद को चोटिल कर लिया था। कई स्टूडेंट खुद को चोट पहुंचाने लगे थे। अली ने बताया- 'जानते हैं क्या हुआ था? अचानक से ऐसी खबरें आने लगीं कि कॉलेज के स्टूडेंट खुद को चोट पहुंचाने लगे हैं। मेरे पास न्यूज चैनलों के फोन आने लगे कि आपने ऐसा रोल किया है और अब लोग ऐसा ही कर रहे हैं। मैं उस समय बहुत टूटा हुआ महसूस कर रहा था।' इस कारण अली काफी डिप्रेशन में चले गए थे। और इससे बाहर निकलने के लिए डॉक्टरों की मदद लेनी पड़ी थी।

टॅग्स :अली फजलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!