लाइव न्यूज़ :

मां के निधन से निराश अली फजल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट, कहा- ये चंद तस्वीरों में बयां नहीं हो पाएगा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 19, 2020 09:22 IST

बॉलीवुड अभिनेता अली फजल की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में अली ने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे17 जून 2020 की सुबह लखनऊ में हुआ अली फजल की मां का निधनफजल ने ट्विटर पर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी

बॉलीवुड एक्टर अली फजल (Ali Fazal) की मां का अचानक तबीयत खराब होने के बाद बुधवार (17 जून) सुबह उनका निधन हो गया। वहीं, अब एक्टर ने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक और इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। मां के निधन से निराश अली लगातार उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। 

अली ने मां के लिए किया इमोशनल पोस्ट

इसी कड़ी में उन्होंने इंस्टाग्राम पर मां के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए अली फजल ने लिखा, 'ये चंद तस्वीरों में बयां नहीं हो पाएगा, लेकिन तस्वीरें ही हैं- कुछ अंदर इधर। मैं अब इस महिला के नजदीक कभी नहीं जा पाऊंगा। बहुत सी चीजें बाकी थीं, जबकि बहुत कुछ हो गया था। बहुत कुछ कहना बाकी था और बहुत कुछ सुनना बाकी था, लेकिन आपको और मुझे ये बात मालूम है कि ये दुनिया आपके लिए नहीं थी।'

अली ने ये भी लिखा, 'मेरी मां, मेरी किताब, मेरी जान तुम ऊपर एक घर बसाना और मुझे पता है कि आप ये काम अच्छे से करोगे। मैंने ये तस्वीर इसलिए शेयर की है क्योंकि ये उनमें से एक है, जब हम साथ में चिल करते थे। उन्होंने मुझे ये भी बताया था कि इस तस्वीर को मैं सोशल मीडिया के लिए इस्तेमाल भी कर सकता हूं। मां ने इसके साथ ये भी कहा था कि ज्यादा ज्ञान मत बंटाना, वो मेरे और तुम्हारे बारे में सुनना नहीं चाहते।'

लखनऊ में हुआ निधन

बता दें कि 'फुकरे' और 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर फजल ने ट्विटर पर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी थी। फजल के प्रवक्ता के अनुसार अभिनेता की मां ने लखनऊ में आखिरी सांस ली। एक बयान में कहा गया, 'अली की मां का अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद 17 जून 2020 की सुबह लखनऊ में निधन हो गया। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

टॅग्स :अली फजललखनऊइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?