लाइव न्यूज़ :

Film Capsule Gill: फिल्म 'कैप्सूल गिल' में ऐसे नजर आएंगे अक्षय कुमार, अभिनेता का फर्स्ट लुक आया सामने

By रुस्तम राणा | Updated: July 9, 2022 18:11 IST

इस मूवी के फर्स्ट लुक में अक्षय कुमार सरदार की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने स्ट्राइप वाली शर्ट के साथ पर्पल कलर की पगड़ी पहन रखी है और आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसच्ची घटना पर आधारित है खिलाड़ी कुमार की अपकमिंग फिल्मफिल्म में अक्षय कुमार जसवंत सिंह गिल की भूमिका में नजर आएंगेसुरेश देसाई कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'कैप्सूल गिल' (Capsule Gill) में वे एक अलग लुक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए उनका फर्स्ट लुक सामने आया है।

इस मूवी के फर्स्ट लुक में अक्षय कुमार सरदार की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने स्ट्राइप वाली शर्ट के साथ पर्पल कलर की पगड़ी पहन रखी है और आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है। फिल्म के लिए उनका यह फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। फिल्म 'कैप्सूल गिल' को वासु भगनानी ने प्रोड्यूस किया है। जबकि इसका निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की यह फिल्म वास्तविक जीवन से प्रेरित है, जिसमें वे एक सरदार (सिख) की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत सिंह गिल की भूमिका में नजर आएंगे जो एक आपदा के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले खनन इंजीनियर के वीरतापूर्ण काम को उजागर करते हैं। 

फिल्म 1989  में रानीगंज कोल फील्ड में फंसे 64 मजदूरों के रेस्क्यू की घटना पर आधारित है। इन मजदूरों की जान माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल ने बचाई थी। फिल्म में अक्षय कुमार उन्हीं का किरदार परदे पर उतारे रहे हैं। खिलाड़ी कुमार के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा। हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज रिलीज हुई थी। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?