लाइव न्यूज़ :

गोल्ड का टीजर हुआ रिलीज, अक्षय कुमार ने कहा वन्दे मातरम्

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 15, 2018 19:44 IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिल्म 'गोल्ड' का एक और टीजर आज रिलीज हो गया है।

Open in App

मुंबई, 15 जून: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिल्म 'गोल्ड' का एक और टीजर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में 1948 में ओलंपिक में आजाद भारत के पहले गोल्ड मेडल जीतने की कहानी को दिखाया गया है। अक्षय कुमार इस फिल्म में हॉकी कोच की भूमिका में हैं।इस टीजर के बैकग्राउंट में अक्षय कुमार वंदे मातरम् कहते नजर आ रहे हैं। फैंस के लिए पेश किया गया ये टीजर महज 52 सेकेंड का है। 

इससे पहले भी फिल्म का एक टीजर फैंस के लिए पेश किया जा चुका है। पहले पेश किए गए टीजर में दिखाया गया था किअक्षय ऐसी भारतीय हॉकी टीम बनाने का वादा करते दिखाई दे रहे हैं, जो आजादी के बाद पहला गोल्‍ड दिलाएगी। अक्षय ने इस टीजर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। उन्‍होंने लिखा,' अबतक इंडिया चुप था। अब हम लोग बोलेगा और दुनिया सुनेगा।' 

वहीं, हाल ही में अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म 'गोल्ड' का नया पोस्टर रिलीज किया गया। फिल्म के इस पोस्टर को खुद अक्षय ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है- ‘देश बनता है जब सब देशवास‍ियों की आंखों में एक सपना होता है।’  गोल्ड के इस पोस्टर में अक्षय ने भारत के झंडे को सीने से लगाया हुआ है और उनकी आंखों में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना साफ दिखाई दे रहा है। 

' इस फिल्‍म के जरिये छोटे पर्दे की फेमस एक्‍ट्रेस मौनी रॉय डेब्‍यू करने जा रही हैं। 'गोल्ड' रीमा कागती द्वारा निर्देशित है और यह बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। आजादी के वक्‍त की कहानी दिखाने वाली यह फिल्‍म इस साल 15 अगस्‍त को रिलीज होगी। 

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?