लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस से जंग के लिए दान किए 25 करोड़ रुपए, ट्वीट कर कहा- जान है तो जहान है

By अनुराग आनंद | Updated: March 28, 2020 18:43 IST

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) से जंग की मुहीम में 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा: "यह वह समय है जब हम सबके जीवन का सवाल है।अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'यह वक्त लोगों की जिंदगी से जुड़ी है और इसके लिए हम कुछ भी करने को तैयार हैं।

नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ जंग में नरेंद्र मोदी सरकार को साथ देने के लिए इस मुश्किल वक्त में कई सितारों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। अब इस लिस्ट में एक और बड़ा नाम अक्षय कुमार का जुड़ गया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अपने धनराशि के जरिए सहयोग की घोषणा की है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) से जंग की मुहीम में 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा: "यह वह समय है जब हम सबके जीवन का सवाल है। और हमें कुछ करने की जरूरत है हम जो भी कर सकें।

बता दें कि अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'यह वक्त लोगों की जिंदगी से जुड़ी है और इसके लिए हम कुछ भी करने को तैयार हैं। मैं अपने सेविंग्स से 25 करोड़ रुपए की धनराशि पीएम केयर्स फंड में दान का वादा करता हूं। आइए जिंदगी बचाएं, जान है तो जहान है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-केअर में दान देने की अपील कीदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस महामारी को हराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण देश में लॉकडाउन की घोषणा की है। केंद्र और राज्य सरकारें लॉकडाउन को लागू कराने में पूरी ताकत लगा रही हैं।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए पीएम-केयर फंड बनाया है। उन्होंने देशवासियों से इसमें दान देने की अपील है। मोदी ने ट्वीट में दान करने का तरीका बताते हुए लिखा- यह फंड कोरोना जैसी कई विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का जरिया बनेगा।

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके देशवासियों से मदद की अपील की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा है... मेरे साथी भारतीयों से मेरी अपील है, कृपया PM-CARES फंड में योगदान करें। यह फंड भी इसी तरह की परेशान करने वाली स्थितियों को पूरा करेगा। 

इसके अलावा, उन्होंने आगे लिखा सभी देशों के लोगों ने COVID-19 के खिलाफ भारत के युद्ध में दान देने की इच्छा व्यक्त की। उस भावना का सम्मान करते हुए, प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति निधि में राहत का गठन किया गया है। यह एक स्वस्थ भारत बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।

यही नहीं इस गंभीर समय में कोरोना से लड़ाई के लिए बीजेपी ने भी नरेंद्र मोदी सरकार को साथ देने के लिए कमर कस ली है। बीजेपी  अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि पार्टी के सभी एमएलए और सांसद अपने एक महीने का मानदेय या वेतन कोरोना वायरस के खिलाफ लडाई के लिए दान देंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसअक्षय कुमारनरेंद्र मोदीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस