Video: सोनाक्षी सिन्हा ने किया ऐसा मजाक, कुर्सी से गिर पड़े अक्षय कुमार-ऐसा था एक्टर रिएक्शन

By मेघना वर्मा | Published: August 10, 2019 01:33 PM2019-08-10T13:33:14+5:302019-08-10T13:33:14+5:30

अक्षय कुमार भी अपने प्रैंक के लिए जाने जाते हैं। अपनी फिल्मों के सेट पर वह अक्सर मस्ती करते दिखाई दे जाते हैं।

Akshay Kumar and Sonakshi Sinha played a hilarious prank | Video: सोनाक्षी सिन्हा ने किया ऐसा मजाक, कुर्सी से गिर पड़े अक्षय कुमार-ऐसा था एक्टर रिएक्शन

Video: सोनाक्षी सिन्हा ने किया ऐसा मजाक, कुर्सी से गिर पड़े अक्षय कुमार-ऐसा था एक्टर रिएक्शन

Highlightsसोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म 'मिशन मंगल' में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को रिसेंटली राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म मिशन मंगल के प्रमोशन में बिजी हैं। मंगल ग्रह पर इतिहास रचने की कहानी को दिखाने वाली इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन, तापसी पन्नू भी दिखाई देने वाली हैं। रिसेंली सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा के एक पंच से अक्षय कुमार कुर्सी से ही गिर पड़ हैं। 

एक मीडिया इंटरक्शन के चलते सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि जब लोग उन्हें इरीटेट करते हैं तो वो ऐसा करती हैं। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार के सीने पर एक हाथ मारा और अक्षय की कुर्सी पीछे पलट गई और एक्टर गिर पड़े। इस अचानक से किए प्रैंक ने वहां बैठे सभी लोगों को हैरत में डाल दिया है।

खुद अक्षय कुमार इस एक्ट से बेहद शॉक थे। थोड़ी देर तक जमीन पर लेटकर वो सोनाक्षी सिन्हा को देखते रहे। वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था। शेयर किए हुए एक और वीडियो में तापसी पन्नू ने बताया कि ये सोनाक्षी सिन्हा ने पहले से प्लान किया था सिर्फ सभी को डराने के लिए। 

वहीं अक्षय कुमार भी अपने प्रैंक के लिए जाने जाते हैं। अपनी फिल्मों के सेट पर वह अक्सर मस्ती करते दिखाई दे जाते हैं। अपने फिल्म के क्रू मेम्बर्स और अपने को स्टार्स के साथ वो प्रैंक कर लेते हैं। अक्षय को बॉलीवुड का प्रैंक मैन भी कहा जाता है। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Web Title: Akshay Kumar and Sonakshi Sinha played a hilarious prank

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे