लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बीच अजय देवगन ने उठाई 700 परिवारों की जिम्मेदारी, शुरू किया 'मिशन धारावी'-लोगों से की खास अपील

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2020 08:59 IST

देश में तमाम कोशिशों के बाद भी संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही है।इसकी मार सबसे ज्यादा गरीबों पर पड़ रही है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने लोगों की मदद करने का फैसला लिया है

Open in App
ठळक मुद्देभगवान बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तारीफ इन दिनों हर जगह हो रही है।अब लोगों की मदद के लिए अजय देवगन भी सामने आए हैं।

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए भगवान बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तारीफ इन दिनों हर जगह हो रही है। सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सोनू को अपनी परेशानी बताते हैं और इसके बाद वह उन्हें मदद का भरोसा देते हैं। ऐसा अब तक कई बार हो चुका है।  अब लोगों की मदद के लिए अजय देवगन भी सामने आए हैं। 

देश में तमाम कोशिशों के बाद भी संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही है।इसकी मार सबसे ज्यादा गरीबों पर पड़ रही है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने लोगों की मदद करने का फैसला लिया है। खुद मदद करने के साथ-साथ उन्होंने लोगों से भी सहायता करने की अपील की है। 

अजय ने कदम उठाते हुए मुंबई के सबसे बड़े स्लम इलाके धारावी में रहने वाले 700 मजदूरों के परिवारों की जिम्मेदारी ले ली है। कुछ वक्त पहले ही अजय देवगन ने प्रवासियों को उनके घर भेजने में मदद कर रहे है अभिनेता सोनू सूद के काम की सराहना की थी। इसके बाद वो खुद भी लोगों की जमीनी स्तर पर मदद को आगे आ गए हैं।

अजय देवगन ने ट्वीट किया, 'धारावी कोविड-19 का केंद्र बना हुआ है। कई नागरिक एमसीजीएम की मदद से दिन रात काम कर रहे हैं। कई एनजीओ की मदद से जरूरतमंद लोगों को राशन और हाइजीन किट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हम 700 परिवारों की मदद कर रहे हैं। मैं आपसे भी दान करने का आग्रह करता हूं।

सोनू सूद की जमकर की तारीफ

इससे पहले अजय देवगन ने सोनू सूद की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'प्रवासी श्रमिकों को उनके घर सुरक्षित वापस भेजने का आप जो काम कर रहे हैं वह बहुत सराहनीय है। आपको खूब ताकत मिले सोनू।'

अजय ने इससे पहले पीएम केयर्स फंड के लिए एक करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की थी। इसके बाद एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों के लिए 51 लाख की मदद भेजी थी। सोशल मीडिया पर भी अजय तरह तरह से लोगों से अपील करते नजर आ रहे हैं। 

टॅग्स :अजय देवगनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच