लाइव न्यूज़ :

आज रिलीज होने जा रही है अभिषेक बच्चन की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ब्रीद 2, वाइफ ऐश्वर्या राय ने किया विश

By अमित कुमार | Updated: July 10, 2020 10:51 IST

अभिषेक बच्चन पहली बार किसी वेब सीरीज का हिस्सा होंगे। ऐसे में फैंस के साथ-साथ उनकी वाइफ ऐश्वर्या राय भी उन्हें इस नए अवतार में देखने को बेकरार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक बच्चन की पत्नी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने ब्रीद 2 को लेकर एक पोस्ट किया है। इस वेब सीरीज में अभिषेक के साथ अमित साध भी एक अहम रोल में नजर आने वाले हैं।साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर 'ब्रीद: इन द शैडोज़' अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित है।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन वेब सीरी 'ब्रीद' के नए सीजन से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'ब्रीद' का नया सीजन आज यानी  (10 जुलाई) को रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था। ट्रेलर को फैंस से अच्छा रिस्पांस मिला था। ऐसे में वेब सीरीज को लेकर फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। 

अभिषेक बच्चन की पत्नी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने ब्रीद 2 को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने अभिषेक को नई जर्नी के लिए विश किया है। ऐश्वर्या ने ब्रीद के कई फोटोज शेयर करते हुए लिखा- “SHINE ON BABY! BREATHE.” ऐश्वर्या की इस पोस्ट पर अभिषेक बच्चन ने भी रिप्लाई किया है। अभिषेक ने लिखा- लव यू, थैंक यू। अभिषेक बच्चन को भी इस वेब सीरीज से खासी उम्मीदें हैं। 

पहली बार नजर आएगी निथ्या मेनन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी

इस वेब सीरीज में अभिषेक के साथ अमित साध भी एक अहम रोल में नजर आने वाले हैं। साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर 'ब्रीद: इन द शैडोज़' अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित है। फैंस को इस सीरीज का पहला सीजन काफी पसंद आया था, लिहाजा दूसरे पार्ट को भी फैंस से सकारात्म रिव्यू की उम्मीदें हैं। साउथ की टैलेंटेड एक्ट्रेस निथ्या मेनन भी इस सीरीज में एक अहम रोल प्ले करती दिखाई देंगी। निथ्या मेनन ने हाल ही में फिल्म मिशन मंगल के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था।

कुछ दिन पहले ट्रेलर हुआ था रिलीज

अभिषेक बच्चन ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेब सीरीज का ट्रेलर पोस्ट किया था। इस ट्रेलर में वह एक बेवस पिता के रोल में दिखाई दे रहे थे, जो अपनी बेटी की तलाश में कुछ भी करने को तैयार रहता है। अमित साध एक बार फिर पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। 

टॅग्स :अभिषेक बच्चनऐश्वर्या राय बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच