ऐश्वर्या राय मीम्स मामला:सोनम के बाद मधुर समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने लगाई विवेक ओबेरॉय की क्लास, कहा, ट्वीट हटाएं और माफी मांगे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 21, 2019 09:32 AM2019-05-21T09:32:15+5:302019-05-21T10:01:03+5:30

विवेक ओबेरॉय की सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जमकर क्लास लगाई है। वहीं, इस प्रकरण पर एक्टर ने माफी मांगने से भी मना कर दिया है।

After Sonam Kapoor, Urmila Matondkar, Madhur Bhandarkar and more celebs react to meme shared by Vivek Oberoi | ऐश्वर्या राय मीम्स मामला:सोनम के बाद मधुर समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने लगाई विवेक ओबेरॉय की क्लास, कहा, ट्वीट हटाएं और माफी मांगे

ऐश्वर्या राय मीम्स मामला:सोनम के बाद मधुर समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने लगाई विवेक ओबेरॉय की क्लास, कहा, ट्वीट हटाएं और माफी मांगे

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल्स को लेकर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर मीम शेयर करने पर अभिनेता विवेक ओबेरॉय बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। विवेक ओबेरॉय की सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जमकर क्लास लगाई है। वहीं, इस प्रकरण पर एक्टर ने माफी मांगने से भी मना कर दिया है। 

मधुर भंडारकर ने विवेक ओबेरॉय के ट्वीट के लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट और एक्टर के प्रति अपनी निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि तुमसे इस तरह की उम्मीद नहीं थी। ट्रोलर तो किसी हद तक जा सकते हैं और मीम बना सकते हैं लेकिन आप एक जिम्मेदार सिलेब्रिटी हैं, इसलिए आपको किसी की गरिमा को चोट पहुंचाने से पहले सोचना चाहिए। इसके साथ ही फिल्म निर्माता ने माफी मांगने और ट्वीट हटाने के लिए कहा।



सोनम कपूर ने विवेक के ट्वीट को लेकर लिखा, "डिसगस्टिंग और क्लासलेस." इंडियन बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने भी विवेक ओबेरॉय की क्लास लगाते हुए लिखा- "आपके द्वारा किया गया ये एक बेहद ही बेतुका ट्वीट है, निराशाजनक।


विवेक की ट्वीट के बाद उर्मिला ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा 'बहुत शर्मनाक! ये बहुत ही बुरा टेस्ट है विवेक ओबेरॉय ने काफी अनुचित पोस्ट किया है। अगर आप महिला और छोटी बच्ची से माफी नहीं मांग सकते तो कम से कम उस पोस्ट को हटाने की शिष्टता तो दिखाइये।


कृति खरबंदा ने लिखा है कि ठीक नहीं है। बस। नहीं। ठीक।


अशोक पंडित ने ट्वीट करके लिखा है कि प्रिय विवेक ओबरॉय, यह बहुत सारे स्तरों पर बिल्कुल अरुचिकर है। आप किसी भी तरह से इस सस्ती टिप्पणी को 'रचनात्मक' कैसे कह सकते हैं? आप जैसे एक सुसंस्कृत व्यक्ति से यह उम्मीद नहीं थी।



टीवी एक्टर करनवीर बोरा ने लिखा है कि मैं आपकी समझदारी पर हैरान हूं विवेक कैसे आप। इसे कहीं भी मजाकिया के करीब पा सकते हैं,कृपया महिलाओं, बच्चों और अपने वरिष्ठों के लिए कुछ सम्मान है? अनुलेख अपनी फिल्म को प्रमोट करने का स्मार्ट तरीका नहीं



जानें पूरा मामला

विवेक ने जो फोटो शेयर की है उसमें सबसे पहली फोटो में सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है ओपीनियन पोल। वहीं दूसरी फोटो में विवेक खुद एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के साथ दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है एग्जिट पोल। तीसरी फोटो में ऐश्वर्या पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं। जिसमें लिखा है रिजल्ट। वहीं विवेक ने अपने इस ट्वीट के साथ लिखा क्रिएटिव...नो पॉलिटिक्स...जस्ट लाइफ। 
 
विवेक ओबेरॉय ने ट्वीटर पर जो मीम शेयर की है उसका क्रेडिट भी उन्होंने दिया है। किसी ट्वीटर यूजर पवन सिंह ने इसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। इसी के बाद विवेक ने इसे अपने अकाउंट पर शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय जल्द ही फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में नजर आने वाले हैं। 
 

Web Title: After Sonam Kapoor, Urmila Matondkar, Madhur Bhandarkar and more celebs react to meme shared by Vivek Oberoi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे