लाइव न्यूज़ :

'महादेव' और 'पार्वती' की टूटी जोड़ी, आखिर क्यों बड़े पर्दे पर आने पर टूट जाता है इन सितारों का रिश्ता ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 1, 2018 16:49 IST

देवों के देव महादेव में शंकर और पार्वती का रोल निभाने वाले मौनी रॉय और मोहित रैना का रिश्ता टूटने की बात अक्सर कही जाती है। दोनों शो के दौरान ही एक दूसरे के करीब आए थे।

Open in App

देवों के देव महादेव में शंकर और पार्वती का रोल निभाने वाले मौनी रॉय और मोहित रैना का रिश्ता टूटने की बात अक्सर कही जाती है। दोनों शो के दौरान ही एक दूसरे के करीब आए थे। लेकिन एक दिन अचानक दोनों ने सोशल मीडिया से एक दूसरे से  को अनफॉलो कर दिया। जिस बाद दोनों के अलग होने जाने की खबरें आने लगीं। मोहित से अलग होने के बाद वह अब गोल्ड फिल्म अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आने वाली हैं। ऐसे में अब उन्होंने पहली बार मोहिते साथ अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि  मैं अकेली हूं और लंबे समय से रह रही हूं।

मोहित और मैं अब दोस्त नहीं हैं। ऐसे में उनका ये बयान आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।  सवाल ये भी उठता है कि क्या ये छोटे पर्दे के सितारे बड़े पर्दे पर आने के बाद अपने पार्टनर को पीछे छोड़ देते हैं। मौनी अकेली एक ऐसी छोटे पर्दे की सितारा नहीं हैं जिनके बॉलीवुड में कदम रखते ही पार्टनर से ब्रेकअप हुआ हो। ऐसे कई सितारे इस लिस्ट में शामिल हैं।

अंकिता लोखडे और सुशांत सिंह

अंकिता लोखडे और सुशांत सिंह राजपूत का ब्रेकअप भी फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाला था। टीवी शो पवित्र रिश्ता के सेट से दोनों का प्यार शुरू हुआ था। ये दोनों अक्सर साथ साथ ही देखे जाते थे। कहा तो ये भी जाता है कि दोनों लिवइन में भी रहते थे। लेकिन फिल्म काई पो छे से बॉलीवुड में एंट्री के बाद सुशांत और अंकिता रिश्ता बदल गया और ये पवित्र रिश्ता  6 साल बाद आखिरकार टूट ही गया। इन दोनों की सितारों ने अपने अलग होने पर मुहर भी लगाई थी।

जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर 

सीरियल 'दिल मिल गए' के सेट पर करण की मुलाकात जेनिफर विंगेट से हुई। इस दौरान दोनों एकदूसरे के करीब आए और दोनों को प्‍यार हो गया। कुछ ही दिनों बाद दोनों ने शादी भी कर ली। जेनिफर से शादी के बाद छोटे पर्दे से निकल कर करण ने बॉलीवुड में एंट्री की और फिर जो हुआ वो भरोसा करने वाला नहीं था। 2014 में इनके फैन्‍स को एक चौंकाने वाली खबर मिल गई। वो खबर थी दोनों के ब्रेकअप की और इस तरह दोनों हमेशा के लिए एकदूसरे से अलग हो गए। 

क्यों टूटता है रिश्ता

सवाल ये भी है कि आखिर इन सितारों का रिश्ता क्यों टूट जाता है। छोटे पर्दे पर आने  के बाद इन सितारों का मोह ऐसा बदलता है कि ये अपने पार्टनर से दूर हो जाते हैं। कहा ये भी जाता रहा है कि बड़े पर्दे की चकाचौंध इन सितारों को अपने पार्टनर से दूर कर देती है। ऐसा देखा जाता रहा है कि जब भी छोटे पर्दे का कोई सितारा बॉलीवुड में कदम रखता है और वह उस समय  रिलेश्नशिप में होता है तो कुछ समय बाद उसका रिश्ता टूट ही जाता है। ऐसा आखिर क्यों होता है ये खुद में एक बड़ा सवाल है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?