लाइव न्यूज़ :

दो साल बाद 'दिल चोरी सड्डा हो गया' गाने से हनी सिंह की बॉलीवुड में वापसी

By IANS | Updated: December 23, 2017 21:04 IST

अपने गाने के बारे में हनी सिंह ने कहा, "अपने प्रशंसकों के सामने नया गीत पेश करते हुए मैं बहुत खुश हूं।

Open in App

भारतीय संगीत उद्योग में अपनी अनोखी शैली के कारण लोगों का मनोरंजन करने वाले हनी सिंह एक और गीत के साथ तैयार हैं। भारत में हिप-हॉप और रैप संगीत का दूसरा नाम हनी सिंह है। जब भी संगीत की इन दो शैली को याद किया जाता है तब हनी सिंह का नाम ही जुबान पर आता है।प्यार का पंचनामा के निर्माताओं की अगली पेशकश, कार्तिक आर्यन द्वारा अभिनीत फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के गीत 'दिल चोरी सड्डा हो गया' से हनी सिंह दमदार वापसी करेंगे। फिल्म का यह पार्टी नंबर सांग 26 दिसंबर को रिलीज होगी। अपने गाने के बारे में हनी सिंह ने कहा, "अपने प्रशंसकों के सामने नया गीत पेश करते हुए मैं बहुत खुश हूं। मैंने हमेशा हंस राज हंस जी के काम की सराहना की है और उनके गीत को हिंदी लिरिक्स के साथ एक भांगड़ा का रूप देना काफी मजेदार रहा। मेरे सभी प्रशंसकों के लिए बहुत सारा प्यार, जो मेरे गीत का इंतजार कर रहे थे।"उन्होंने कहा, "टी-सीरीज के साथ मेरा संबंध कई वर्ष पुराना है। उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है। पहले भी हमने एकसाथ कई बेहतरीन काम किए हैं।" हनी के पिछले गीत चार बोतल वोडका, ब्लू आइज, धीरे धीरे को इसी बैनर के तहत रिलीज किया गया था और इन गीतों को आज भी पसंदीदा पार्टी नंबर माना जाता है। 

टॅग्स :हनी सिंहसोनू के टीटू की स्वीटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबाला साहब ठाकरे को पर्दे पर नवाजुद्दीन से बेहतर कोई नहीं दिखा सकता, यकीन ना हो तो टीजर देख लो

बॉलीवुड चुस्की'SONU के TITU की SWEETY' नाम याद करना कठिन है ना? ट्रेलर देख लो कभी नहीं भूलेगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?