लाइव न्यूज़ :

पोर्नोग्राफी मामलाः आरोपी का दावा- राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच को दी 25 लाख की रिश्वत

By अनिल शर्मा | Updated: July 22, 2021 13:56 IST

आरोपी यश ठाकुर ने 25 लाख की घूस के बाबत मार्च महीने में महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो को ईमेल लिखकर शिकायत की थी। उसके मुताबिक उस ईमेल को एंटी करप्शन ब्यूरो ( ACB) ने अप्रैल महीने में मुंबई पुलिस कमिशनर को फॉरवर्ड किया था और मामले की जांच करने के लिए कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 25 लाख रुपए क्राइम ब्रांच को दिए थेमामले में फरार आरोपी यश ठाकुर ने ये दावा किया हैआरोपी ने बताया है कि उससे भी क्राइम ब्रांच ने पैसे मांगे थे

पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार उद्योगपति राज कुंद्रा को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। मामले में फरार एक आरोपी ने दावा किया है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए राज कुंद्रा ने क्राइम ब्रांच को 25 लाख की घूस दी है। इस दावे के बाद क्राइम ब्रांच पर भी सवाल उठने लगे हैं। एनबीटी की खबर के मुताबिक यश ठाकुर नाम के फरार आरोपी ने दावा किया कि क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा से 25 लाक रुपए लिए थे। इसके साथ ही उसने ये भी कहा है कि उससे भी क्राइम ब्रांच ने पैसे मांगे थे।

यश ठाकुर एक यूएस बेस्ड फर्म का मालिक है जो Fliz Movies का संचालन करती है

रिपोर्ट के मुताबिक यश ठाकुर अश्लील फिल्मों के निर्माण में संलिप्त था। उसपर भी केस दर्ज किए गए हैं। फिलहाल वो फरार चल रहा है। खबर के मुताबिक यश ठाकुर एक यूएस बेस्ड फर्म का मालिक है जो Fliz Movies का संचालन करती है। इसके जरिए मॉडल्‍स और ऐक्‍ट्रेसेस से वेब सीरीज और शो के नाम पर कॉन्‍ट्रैक्‍ट साइन करवाया जाता था। 

एंटी करप्शन ब्यूरो को ईमेल लिखकर शिकायत की थी

आरोपी ने 25 लाख की घूस के बाबत मार्च महीने में महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो को ईमेल लिखकर शिकायत की थी। उसके मुताबिक उस ईमेल को एंटी करप्शन ब्यूरो ( ACB) ने अप्रैल महीने में मुंबई पुलिस कमिशनर को फॉरवर्ड किया था और मामले की जांच करने के लिए कहा था। गौरतलब है कि  क्राइम ब्रांच के कार्रवाई करते हुए यश ठाकुर के अकाउंट्स से 4.5 करोड़ रुपये सीज किए थे। इस रैकेट में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यश ठाकुर के खिलाफ मध्य प्रदेश के माधवगंज पुलिस स्टेशन में साल 2020 में आईपीसी के सेक्शन 354 (डी), 341, 294 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।

हॉटशॉट के बैन होने के बाद राज कुंद्रा के पास 'प्लान बी' था

मुंबई अपराध शाखा ने अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने के मामले में सोमवार रात अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा (45) को गिरफ्तार किया था। कुंद्रा 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं। सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर कथित व्हाट्सऐप बातचीत के कम से कम चार स्क्रीनशॉट आए हैं जिसमें कुंद्रा ‘एच अकाउंट’ ग्रुप के दूसरे सदस्य के साथ ‘प्लान बी’ की चर्चा कर रहे थे। ग्रुप के एक सदस्य ने मेल के स्क्रीनशॉट को साझा किया जो ऐप (हॉटशॉट) की स्थिति के बारे में गूगल प्ले टीम ने भेजा था। इस पर कुंद्रा ने कथित तौर पर जवाब दिया, ‘‘प्लान बी के तहत ज्यादा से ज्यादा दो-तीन हफ्ते में लाइव आईओएस और एंड्रायड पर नया ऐप शुरू किया जाएगा।’’ इस बातचीत के दौरान रॉब डिजिटल मार्केटिंग हॉटशॉट नामक सदस्य ने कुंद्रा से पूछा, ‘‘तब तक क्या हम सभी बोल्ड फिल्मों को रोक देंगे और प्ले स्टोर पर फिर से अपील करेंगे।’’ पुलिस ने मलवानी थाने में चार फरवरी को दर्ज मामले में कुंद्रा को सोमवार को ‘मुख्य साजिशकर्ता’ बताया था। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच