लाइव न्यूज़ :

5 महीने तक चल नहीं सकूंगी, बिस्तर पर ही पेशाब आदि करने को मजबूर हूं: अभिनेत्री याशिका आनंद

By अनिल शर्मा | Updated: August 5, 2021 10:11 IST

याशिका ने अपना दर्ज बयां करते हुए आगे लिखा कि वह ना तो दाएं मुड़ सकती हैं ना ही बाईं तरफ करवट ले सकती हैं। बकौल याशिका- कई दिनों तक मुझे ऐसे ही रहना पड़ेगा। मेरी पीठ बुरी तरह से चोटिल है।

Open in App
ठळक मुद्दे याशिका ने कहा- कई दिनों तक मुझे ऐसे ही रहना पड़ेगासौभाग्य से मेरे चेहरे को कुछ नहीं हुआः याशिकानिश्चित रूप से मेरा दूसरा जन्म हुआ हैः अभिनेत्री

एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुईं अभिनेत्री याशिका आनंद ने बताया है कि वह अगले 5 महीनों तक ना तो खड़ी हो पाएंगी और ना ही चल सकेंगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं सारा दिन बिस्तर पर पड़ी रहती हूं...उसी बिस्तर पर लेटकर पेशाब आदि करने को मजबूर हूं। सौभाग्य से मेरे चेहरे को कुछ नहीं हुआ।"

याशिका ने अपना दर्द बयां करते हुए आगे लिखा कि वह ना तो दाएं मुड़ सकती हैं ना ही बाईं तरफ करवट ले सकती हैं। बकौल याशिका- कई दिनों तक मुझे ऐसे ही रहना पड़ेगा। मेरी पीठ बुरी तरह से चोटिल है। सौभाग्य से मेरे चेहरे को कुछ नहीं हुआ। निश्चित रूप से मेरा दूसरा जन्म हुआ है। ईश्वर ने मुझे दंड दिया है। लेकिन इसकी तुलना नहीं की जा सकती कि मैंने क्या खोया है।

गौरतलब है कि याशिका ने जुलाई में कार हादसे में अपनी दोस्त वल्लीचट्टी भवानी की मौत के लिए खुद को दोषी बताया और कहा कि मैं ज़िंदा बचने के लिए हमेशा दोषी महसूस करूंगी। याशिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर भावुक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "पता नहीं कि मुझे...बचाने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए या मेरी...दोस्त को मुझसे दूर करने के लिए...दोष देना चाहिए।" उन्होंने लिखा, "मैं ज़िंदा बचने के लिए हमेशा दोषी महसूस करूंगी!!"

आशा है किसी दिन आपका परिवार मुझे माफ कर देगाः याशिका

याशिका ने आगे लिखा, वास्तव में पावनी मैं आपको हर पल याद करती हूं। मुझे पता है कि तुम मुझे कभी माफ नहीं कर सकती !! मुझे वास्तव में खेद है कि मैंने आपके परिवार को ऐसी भयानक स्थिति में डाल दिया। बस इतना जान लो कि मैं तुम्हें हर पल याद करती हूं और मैं हमेशा जिंदा रहने के लिए दोषी हूं। आपकी आत्मा को शांति मिले। मैं प्रार्थना करती हूं कि तुम मेरे पास वापस आओ !! आशा है कि किसी दिन आपका परिवार मुझे माफ कर देगा! मैं हमेशा के लिए हमारी यादों को संजोती रहूंगी।

तीन दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा रही थीं याशिका

बता दें, याशिका 24 जुलाई को अपने तीन दोस्तों के साथ महाबलीपुरस से चैन्नई ट्रिप पर जा रही थी। उनकी कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई और एक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। उनके एक दोस्त वल्लीचेट्टी भवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि याशिका गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। कार को गड्ढे में देख वहां से गुजरने वालों लोग मदद को आगे आए। कार में उस वक्त तीन लोग फंसे थे। उन्हें कार से निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल