लाइव न्यूज़ :

रेप विक्टिम से मिलने के बाद फूट फूट कर रोने लगी थीं अभिनेत्री पूजा पांडे, फिल्म 'सिया' में निभा रही हैं अहम भूमिका  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2022 16:20 IST

यौन उत्पीड़न की पीड़िताओं से मिलने के अपने अनुभव को साझा करते हुए पूजा पांडे ने कहा, ''उनकी पीड़ा, संघर्ष और यात्रा को समझने के लिए मुझे उनसे मिलना और उनके साथ घनिष्ठ संबंध बनाना  बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण था। जब मैं इन महिलाओं से मिली तब मुझे महसूस हुआ की ये रियल फाइटर हैं...

Open in App
ठळक मुद्देसिया सिनेमाघरों में 16 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण दृश्यम फिल्म्स द्वारा किया गया है।

मनीष मुंद्रा के निर्देशन में बानी फिल्म सिया इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में विनीत कुमार सिंह और पूजा पांडे अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ मनीष मुंद्रा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। यह फिल्म एक ऐसे युवा लड़की की कहानी को दर्शाता है जिसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया जिसका परिणाम उसके पुरे परिवार को  भुगतना पड़ता है। यह आज के समय का दिल दहला देनेवाला कड़वा सच है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

पीड़ितों के आघात और संघर्ष को समझने के लिए, पूजा पांडे ने फिल्म की शूटिंग से पहले उन  लोगों से मुलाकात की जो इस स्थिति से गुज़र चुके हैं। इस मुलाकात के दौरान पूजा ने उनकी पीड़ा और स्थिति को समझने की कोशिश कीताकि उन्हें अपने किरदार  को वास्तविक रूप देने में मदद मिले। 

यौन उत्पीड़न की पीड़िताओं से मिलने के अपने अनुभव को साझा करते हुए पूजा पांडे ने कहा, ''उनकी पीड़ा, संघर्ष और यात्रा को समझने के लिए मुझे उनसे मिलना और उनके साथ घनिष्ठ संबंध बनाना  बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण था। जब मैं इन महिलाओं से मिली तब मुझे महसूस हुआ की ये रियल फाइटर हैं, वे कमजोर नहीं हैं और वे सशक्त हैं। उनकी इसी  बहादुरी ने मुझे मेरे किरदार को अच्छे से निभाने में मदद की है। जब उन्होंने अपनी स्टोरी सुनाई तब मैं दिल थाम कर बैठ गयी थी और वहीँ पर फूट फूट कर रोने लगी। "

सिया आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 16 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण दृश्यम फिल्म्स द्वारा किया गया है, जो इससे पहले मसान, न्यूटन और आंखों देखी जैसी फिल्में दे चुके हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!