लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर छाया नुसरत जहां के हनीमून का बोल्ड अवतार, देखें वायरल फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 5, 2019 10:41 IST

टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां हाल ही में शादी के जो महीने बाद अपने हनीमून पर गई थीं। एक्ट्रेस की इस दौरान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2019 में टीएमसी से एक्ट्रेस नुसरत जहां को जीत हासिल हुई है। चुनाव के ठीक बाद एक्ट्रेस ने शादी कर ली

लोकसभा चुनाव 2019 में टीएमसी से एक्ट्रेस नुसरत जहां को जीत हासिल हुई है। चुनाव के ठीक बाद एक्ट्रेस ने शादी कर ली, जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस संसद में शपथ लेते हुए पूरे भारतीय हिंदू लिवास में पहुंची थी। अब शादी के दो महीने बाद हाल ही में नुसरत हनीमून पर गईं थीं। जिसकी फोटो लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

नुसरत जहां हाल ही मेंअपने पति के साथ हनीमून पर गईं थीं। एक्ट्रेस ने अपने हनीमून की फोटो शेयर की हैं। फोटो में वह बहुत ही स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। नुसरत ने खुद फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। नुसरत ने कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, हर एक फोटो में एक्ट्रेस का स्वैग देखने को मिल रहा है। वह फोटो में काफी हॉट लुक में नजर आ रही हैं। फैंस को भी नवेली दुल्हन और टीएमसी सांसदी की ये फोटो जमकर पसंद आ रही हैं। इन फोटो में नुसरत वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आ रही हैं और हमेशा की तरह स्टाइलिश लग रही हैं। नुसरत के हाथों में चूड़ा नजर आ रहा है। इन फोटो के बाद कयास लगाया जा रहा है कि वह मालदीव में है। हालांकि, उन्होंने जगह का खुलासा नहीं किया है।

जब सिंदूर लगाने पर तोड़ी थी चुप्पी

एक्ट्रेस ने कहा है कि मेरी दो दिन पहले ही शादी हुई थी यही कारण था कि मैं शरथ वाले दिन ना आकर बाद में आई थी। क्योंकि शादी की डेट पहले से ही फिक्स थी। मैंने परमीशन ली थी कि शादी के बाद मैं शपथ ले सकूं। यही कारण था कि मैं देश लौटकर गृहप्रवेश करते ही। 

दो घंटे में दिल्ली आई। उस वक्त मैं अटायर में ही थी। मैंने एक हिंदू से शादी है इसको लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। मुझे इसमें कुछ भी लगत नहीं लगता है मैं सिंदूर लगाऊं या फिर चूड़ा पहनूं। सबसे पहले मैं एक भारतीय हूं और हर एक संस्कृति का सम्मान करती हूं।

शपथ ग्रहण के दौरान मुझे इतना समय ही नहीं मिला था कि मैं ये सोचूं कि मैं क्या पहनकर संसद जा रही हूं, मैंने सोचा ही नहीं। स्पीकर के पैर छूने पर एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझसे पहले किसी ने ऐसा नहीं किया है। 

वह मुझसे बड़े हैं और मुझे बड़ों का आदर करना सिखाया गया है। यहीं कारण है कि मैंने जाकर आशीर्वाद लिया। इसको मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। नुसरत जहां ने हाल ही में शादी का ग्रांड रिशेप्सन दिया । जिसमें खुद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बेनर्जी पहुंची थीं।

टॅग्स :टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस