लाइव न्यूज़ :

अमित शाह को गृह मंत्रालय मिलने पर बोलीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, कन्हैया- ममता पर साधा निशाना

By मेघना वर्मा | Updated: May 31, 2019 17:15 IST

कोएना मित्रा ने इस पोस्ट से विपक्ष पर निशाना भी साधा। कोएना ने लिखा कि भारत के लिए 2019 पावरफुल ईयर साबित हो रहा है।

Open in App

17वें  लोकसभा इलेक्शन में बीजेपी की भारी मतों से जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने गुरुवार को दोबारा पीएम पद की शपथ ली। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज हुई है। इस साल चुनाव में बॉलीवुड सितारों का भी एक्शन-रिएक्शन देखने को मिला। 

मोदी मंत्रिमंडल का भी बंटवारा शुक्रवार को हो गया। अमित शाह को गृह मंत्रालय और एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा राजनाथ सिंह को रक्षा, निर्मला सीतारमण को वित्त, नितिन गडकरी को परिवहन, नरेंद्र तोमर को कृषि और पंचायती राज मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है।

वहीं अमित शाह को गृह मंत्रालय मिलने के बाद बॉलीवुड की एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने अपना रिएक्शन ट्वीटर पर शेयर किया है। अमित शाह को बधाई देते हुए लिखा  आपको बतौर गृमंत्री नई जिम्मेदारी के लिए बधाइयां। कोएना ने आगे लिखा कि अगर अमित शाह गृह विभाग के प्रमुख हैं तो इसका मतलब हुआ घर के अंदर और सरहदों के बाहर रहने वाले क्रिमिनल्स के लिए बुरे दिन शुरु हो गए। 

 

कोएना मित्रा ने इस आगे एक पोस्ट से विपक्ष पर निशाना भी साधा। कोएना ने लिखा कि भारत के लिए 2019 पावरफुल ईयर साबित हो रहा है। इमैजिन करिए अगर जिग्नेश, कन्हैया, दिग्विजय, ममता, आतिशी और राहुल जैसे तामसिक तत्व संसद में पहुंच जाते तो क्या होता। कोएना ने लिखा कि मैं चाहती हूं कि आप दोनों हमारे देश के हमेशा के लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री बन जाएं। 

 

कोएना मित्रा पहले भी मोदी और शाह के समर्थन में पोस्ट कर चुकी हैं। कोएना ने साल 2004 में मुसाफिर फिल्म से इंट्री की थी। वहीं उनकी कुछ चुनिंदा फिल्मों में एक खिलाड़ी एक हसीना, अपना सपना मनी मनी जैसी फिल्में शामिल हैं। 

टॅग्स :अमित शाहनरेंद्र मोदीनरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?