अजय देवगन की इस एक्ट्रेस ने शेयर की बिना मेकअप के तस्वीर, वायरल फोटो पर ये कमेंट कर रहे हैं लोग
By मेघना वर्मा | Published: June 1, 2019 02:12 PM2019-06-01T14:12:04+5:302019-06-01T14:12:04+5:30
काजल अग्रवाल ने फिल्मी दुनिया में अपना डेब्यू 2004 में ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'क्यों!' हो गया ना...' से किया था।
साउथ की एक्ट्रेस और सिंघम की फीमेल लीड काजल अग्रवाल अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो अपने फैंस से सोशल मीडिया के माध्यम से ही जुड़ी रहती हैं। रिसेंटली काजल अग्रवाल ने एक फोटो शेयर की। जिसमें एक्ट्रेस ने बिना मेकअप के सेल्फी शेयर की है।
काजल ने एक फोटो शेयर की उन्होंने लिखा कि लोग अब खुद को डिसकवर नहीं करते। क्योंकि पूरी जिंदगी वो फिजिकल अटेंशन में लगे रहते हैं और सोशल मीडिया ने इसमें सबसे बड़ा काम किया है। लोग बिलियन पैसे अपने मेकअप पर बर्बाद कर देते हैं...जब आप खुद को ऐसे देखना शुरू करेंगे तो आप खुद से प्यार करेंगे...लव योर सेल्फ।'
काजल के इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले लगातार कमेंट कर रहे हैं। यूजर उनकी इस सोच की तारीफ कर रहे हैं। उनकी इसकी पोस्ट पर एक्ट्रेस पर गर्व महसूस कर रहे हैं तो किसी यूजर ने उनके इस लुक की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा यू आर सो क्यूट तो किसी ने इस फोटो पर लिखा है कि ये उनकी बिना मेकअप के फोटो नहीं है।
काजल अग्रवाल ने फिल्मी दुनिया में अपना डेब्यू 2004 में ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'क्यों!' हो गया ना...' से किया था। इसके बाद काजल अग्रवाल ने साउथ की फिल्मों में भी अपनी शानदार एक्टिंग से सबके दिलों पर खूब राज किया।