लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के गुना में किसान परिवार के साथ मारपीट पर भड़के बॉलीवुड एक्टर, बोले-मुबारक हो...शर्म करने को नहीं बोलूंगा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2020 11:07 IST

बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने मध्यप्रदेश के गुना में हुए इस मामले को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि बना लिया हमने देश को सुपरपावर

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के गुना में किसान परिवार के साथ हुई मारपीटबॉलीवुृड एक्टर जीशान अय्यूब ने गुना में हुए मामले पर किया ट्वीट

मध्य प्रदेश के गुना में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस द्वारा किसान दंपति की लाठियों से पिटाई का मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। इस पिटाई की घटना के बाद किसान दंपति के कीटनाशक पीकर खुदकुशी की कोशिश से ममाले ने और तूल पकड़ लिया है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसपर बॉलीवुड कलाकार भी लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने मध्यप्रदेश के गुना में हुए इस मामले को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि बना लिया हमने देश को सुपरपावर।इसके साथ ही जीशान अय्यूब ने लिखा कि शर्म करने को नहीं बोलूंगा, क्योंकि वो अब बची नहीं है किसी में।

जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने मध्यप्रदेश के गुना में किसान दंपत्ति के साथ हुई मारपीट पर ट्वीट करते हुए लिखा, "मुबारक हो, बना लिया हमने देश को सुपरपावर, शर्म करने को नहीं बोलूंगा, क्योंकि वो अब किसी में भी नहीं बची है। जीशान के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Guna incident: क्या है पूरा मामला

दरअसल, गुना में मॉडल कॉलेज निर्माण के लिए शासकीय कॉलेज प्रबंधन को 20 बीघा जमीन जगनपुर चक क्षेत्र में आवंटित की गई थी। इस जमीन पर गब्बू पारदी नाम के व्यक्ति का कब्जा था। पुलिस बीच में एक बार अतिक्रमण हटवा भी दिया था लेकिन दोबारा इस पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया था।

बताया जा रहा है कि गब्बू पारदी ने इसी जमीन को पैसे लेकर कुछ किसानों को बटाई पर दे दिया था। इसके बाद उन किसानों ने वहां खेती करना शुरू कर दिया था। कॉलेज प्रबंधन की शिकायत पर राजस्व और पुलिस विभाग मंगलवार को फिर मौके पर पहुंचकर जमीन को खाली कराने की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस ने एक किसान दंपति से मारपीट की, जिसके बाद उन्होंने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या की कोशिश की।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?