लाइव न्यूज़ :

कैंसर की अफवाहों पर शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीट कर कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 10, 2018 15:01 IST

शनिवार (8 दिसंबर) को अभिनेता शाहिद कपूर को भी कैंसर होने की अफवाह सोशल माडिया पर जमकर उड़ी। अब दो दिन बाद अफवाहों से तंग आकर शाहिद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Open in App

बॉलीवुड में हाल ही में इरफान खान और सोनाली बेंद्रे को कैंसर ने अपनी चपेट में लिया था। सोनाली जहां अपना इलाज करवा कर देश वापस आ गई हैं। वहीं, इरफान अभी भी इस बीमारी से निजात पाने के लिए विदेश में ही हैं। ऐसे में शनिवार (8 दिसंबर) को अभिनेता शाहिद कपूर को भी कैंसर होने की अफवाह सोशल माडिया पर जमकर उड़ी। 

अब दो दिन बाद अफवाहों से तंग आकर शाहिद  ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। शाहिद ने सोमवार को एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, मैं पूरी तरह से फिट हूं, किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नही दें। ऐसे में साफ है शाहिद अपने फैंस को साफ मैसेज देना चाहते हैं कि वह पूरी तरह से ठीक हैं और उनको लेकर गलत अफवाह उड़ाई जा रही है।

जानें क्या है मामला

बॉलीवुड वेबसाइट पीपिंगमून ने शाहिद का नाम लिए बगैर यहां तक घोषणा कर दी कि एक 37 वर्षीय अभ‌िनेता को हाल ही में पेट में फर्स्ट स्टेज का कैंसर डायग्नोज हुआ है।हालांकि ऐसी खबरों के तैरते ही शाहिद कपूर के परिवार ने इसे सीरे खारिज कर दिया। एबीपी न्यूज ने बिना नाम बताए यह छापा है कि शाहिद कपूर के परिवार से उनके रिपोर्टर ने संपर्क किया। इस पर उन्होंने कहा कि लोग कुछ भी खबरें चला लेते हैं। यह एक अफवाह है। लेकिन अफवाह भी बिना आधार है। ऐसी खबरें नहीं फैलाई जा सकतीं। 

एबीपी न्यूज के अनुसार शाहिद के मैनेजर अकांक्षा ने भी इस खबर को नकारा था। उन्होंने बताया शाहिद कुछ निजी कामों से दिल्ली में हैं। वे दो दिनों बाद मुंबई लौटेंगे। पर यह खबर सरासर छूठ है।

उनके दिल्ली के ‌निजी काम को ही कुछ लोगों ने कैंसर का नाम दे दिया। इसकी शुरुआत फिल्म वेबसाइट ब्लाइंड आइटम डॉट कॉम से हुई। इस वेबसाइट ने शाहिद का नाम लिखे बगैर यह खबर चलाई। लेकिन उन्होंने इसके संकेत दिए कि यह शाहिद कपूर हैं। इसके बाद से ही शाहिद के कपूर के परिवार वालों से कई लोग इसकी जानकारी पूछने लगे। इससे घर लोग परेशान हैं।

टॅग्स :शाहिद कपूरकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?