प्रियंका चोपड़ा के सिगरेट पीने पर एक्टर ने साधा निशाना, कहा- दीदी ये है हमारे और आपके बीच अंतर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 29, 2019 10:45 AM2019-07-29T10:45:10+5:302019-07-29T10:45:10+5:30

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो वायरल हुई है। जिसमें वह अपने पति के साथ सिगरेट पीती नजर आई हैं।

Actor Kamal R Khan shot on Priyanka Chopra's cigarette | प्रियंका चोपड़ा के सिगरेट पीने पर एक्टर ने साधा निशाना, कहा- दीदी ये है हमारे और आपके बीच अंतर

प्रियंका चोपड़ा के सिगरेट पीने पर एक्टर ने साधा निशाना, कहा- दीदी ये है हमारे और आपके बीच अंतर

Highlightsएक्टर कमाल आर खान अपने वेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कमाल हर एक मुद्दे पर अपनी राय सोशल मीडिया पर रखते हैं।

एक्टर कमाल आर खान अपने वेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कमाल हर एक मुद्दे पर अपनी राय सोशल मीडिया पर रखते हैं। एक्टर कमाल आर खान आए दिन किसी ना किसी पर निशाना साधते रहते हैं। इस बार कमाल ने प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो वायरल हुई है। जिसमें वह अपने पति के साथ सिगरेट पीती नजर आई हैं। कमाल ने इस फोटो पर ही प्रियंका की ट्वीट करके क्लास लगा दी है।

कमाल ने ट्वीट करके लिखा है कि एक दिन मेरे बेटे # एफआरके ने अपने ड्राइवर को धूम्रपान करते हुए देखा और अगले दिन उसने उसके साथ कॉलेज जाने से मना कर दिया। और फिर मैंने उसके लिए एक नया ड्राइवर हायर किया। जबकि दीदी पूरे परिवार के साथ धूम्रपान कर रही हैं। दीदी और हमारे बीच केवल यही अंतर है।



कमाल के इस ट्वीट के बाद लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। प्रियंका को इस फोटो पर यूजर्स ने पहले भी कमेंट किए थे। एक एक बार फिर से प्रियंका निशाने पर आ गई हैं। कमाल आए दिन इस तरह से कमेंट करते रहते हैं।

मीटू पर कमाल का बयान

बीते साल बॉलीवुड में कई सेलेब्स पर मीटू का आरोप लगा। अब कमाल ने मीटू पर एक विवादिक बात कही है। जिसके बाद वह सुर्खियों में आ सकते हैं। कमाल ने ट्वीट करके मीटू को बॉलीवुड का सबसे बड़ा ड्रामा करार दिया है।

एक्टर ने हाल ही में ट्वीट करके लिखा है कि #MeToo बॉलीवुड का अब तक का सबसे बड़ा ड्रामा है, यह साजिद खान और नाना पाटेकर जैसे फ्लॉप पीपीएल के खिलाफ है। #MeToo के आरोपी #लव रंजन के साथ रणबीर कपूर और दीपिका दापुकोण जैसे बड़े सितारे काम कर रहे हैं! कल को कोई भी स्टार #Metoo के आरोपी राजू हिरानी के साथ भी काम करेगा।

Web Title: Actor Kamal R Khan shot on Priyanka Chopra's cigarette

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे