लाइव न्यूज़ :

अभिनेता दीपक तिजोरी ने निर्माता मोहन नादर पर लगाया 2.6 करोड़ ठगने का आरोप, दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 20, 2023 10:16 IST

अभिनेता ने आरोप लगाया कि सह-निर्माता मोहन नादर ने उनसे 2.6 करोड़ रुपये की ठगी की, जो एक थ्रिलर फिल्म का निर्माण करने के लिए उनके साथ शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक दीपक तिजोरी ने अंबोली पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है।मोहन नादर के खिलाफ 15 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिन्होंने फिल्म के सह-निर्माण के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक दीपक तिजोरी ने अंबोली पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। अभिनेता ने आरोप लगाया कि सह-निर्माता मोहन नादर ने उनसे 2.6 करोड़ रुपये की ठगी की, जो एक थ्रिलर फिल्म का निर्माण करने के लिए उनके साथ शामिल हो गए। आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है। एएनआई ने मुंबई पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी।

मोहन नादर के खिलाफ 15 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिन्होंने फिल्म के सह-निर्माण के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत में तिजोरी ने कहा, "नादर ने सितंबर 2019 में लंदन में लोकेशन का भुगतान करने के लिए पैसे लिए थे। पैसे वापस करने का वादा करने के बाद भुगतान किया गया था, लेकिन वह बहाने बनाता रहा और चेक बाउंस होते रहे।" 

प्राथमिकी में तिजोरी ने कहा कि सितंबर 2019 में लंदन में टिप्सी की शूटिंग शुरू हुई थी। लेकिन नाडार ने इस परियोजना को पूरा नहीं किया और 2.6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अंबोली पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक बंदोपंत बंसोडे ने कहा, "अभिनेता और आरोपी ने 2019 में फिल्म टिप्सी के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। आरोपी ने पैसे नहीं दिए और उसे जारी किया गया चेक बाउंस होता चला गया। हम मामले की जांच कर रहे हैं और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।"

टॅग्स :FIRbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!