लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने बहन को मुंबई से दिल्ली भेजने के लिए बुक की पूरी फ्लाइट, जानें वजह

By अमित कुमार | Updated: May 29, 2020 21:48 IST

देश में लागू लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी बहन और भांजों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए अक्षय कुमार ने यह कदम उठाया है।अक्षय कुमार ने हाल ही में सिन्टा (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) को 1500 वर्कर्स की मदद के लिए 45 लाख रुपये की मदद की है।

कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों हर किसी को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रेटी पर इस महामारी का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक लोग इस संकट की घड़ी में मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़, बीएमसी में तीन करोड़ और CINTAA में 45 लाख रुपये डोनेट किए हैं। 

देश को कोरोना वायरस से होने वाली नुकसान से बचाने के लिए पैसे डोनेट करने वाले अक्षय अपने परिवार को लेकर भी बेहद सतर्क हैं। खबरों के मुताबिक मुंबई से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट को अक्षय कुमार ने पूरा अपने नाम पर बुक कर लिया। दरअसल, अक्षय कुमार ने अपनी बहन अल्का भाटिया और बच्चों को मुंबई से दिल्ली भेजने के लिए पूरी फ्लाइट बुक कर ली है। 

अपनी बहन और भांजों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए अक्षय कुमार ने यह कदम उठाया है। अक्षय ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते बेरोजगार लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। एक्टर ने हाल ही में सिन्टा (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) को 1500 वर्कर्स की मदद के लिए 45 लाख रुपये की मदद की है। इस पैसे से जूनियर आर्टिस्ट और दिहाड़ी पर काम करन वाले सिने आर्टिस्ट को सैलरी देने में मदद मिल सकेगी। 

इस बारे में एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी अमित बहल ने जानकारी दी है। अमित बहल ने यह भी बताया कि साजिद और अक्षय ने वादा किया है कि अगर आगे भी कोई परेशानी आती है और मजदूरों की मुश्किलें बढ़ती हैं तो वह और मदद करेंगे। आपको बता दें कि अक्षय कुमार कई मौकों पर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए लोगों को आर्थिक मदद दे चुके हैं।

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!