लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 20 साल, कहा- पीछे मुड़कर देखने की बजाय आगे बढ़ना चाहता हूं

By भाषा | Updated: July 7, 2020 18:35 IST

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने बॉलीवुड में साल 2000 फिल्म ‘रिफ्यूजी’ के जरिए अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था। ऐसे में उन्हें आज इंडस्ट्री में 20 साल पूरे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक जल्द ही ‘एमेजन प्राइम वीडियो’ की सीरिज ‘ब्रीथ: इन टू द शेडो’ में नजर आएंगेअभिषेक का कहना है अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिलने पर वह खुश हैं

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने फिल्म इंडस्ट्री में आज अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर जूनियर बच्चन ने कहा कि पीछे मुड़कर देखने की बजाय वह आगे की ओर बढ़ना चाहते हैं। मालूम हो, अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में जे. पी. दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 

अभिषेक ने ‘जूम कॉल’ पर ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि पिछले महीने बॉलीवुड में 20 साल पूरे करने के बाद उन्होंने ठान लिया कि अब वह पीछे मुड़़कर देखने की बजाय केवल आगे की ओर बढ़ेंगे। अभिषेक जल्द ही ‘एमेजन प्राइम वीडियो’ की सीरिज ‘ब्रीथ: इन टू द शेडो’ में नजर आएंगे और उनका कहना है अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिलने पर वह खुश हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि अगले छह महीने में मेरी क्या सोच होगी और मैं क्या काम करूंगा। लेकिन अभी मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि निर्माता, निर्देशक और दर्शक मुझे अलग-अलग किरदार निभाने दे रहे हैं। मै उम्मीद करता हूं कि उन्हें दिखा पाऊं कि मैं अलग-अलग किरदार अच्छे से निभा सकता हूं।’’ 

‘ब्रीथ’ साल 2018 में आई सीरिज का सीक्वल है, जिसमें अभिनेता आर. माधवन मुख्य भूमिका में थे। यह नया सीजन 10 जुलाई से प्रसारित होगा। इसमें अभिषेक ने अपनी लापता बेटी सिया की खोज में किसी भी हद तक जाने वाले अविनाश सभरवाल नामक एक मनोविज्ञानी की भूमिका निभाई है।

टॅग्स :अभिषेक बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच