लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: जब 'किस' करने पर शरमा गए थे अभिषेक जूनियर बच्चन,पढ़े बचपन की वो मीठी-सी याद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 5, 2020 09:58 IST

बॉलीवुड के जूनियन बच्चन यानि अभिषेक बच्चन का आज जन्मदिन है, आइए जानते हैं इस खास मौके पर कुछ खास बातें...

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक बच्चन आज 44 वर्ष के हो गए.बच्चन जी ने मुझे पत्र लिखकर मिलने के लिए आमंत्रित किया था

अभिषेक बच्चन आज 44 वर्ष के हो गए. मुझे वो दिन याद है जब 5 फरवरी 1976 को अभिषेक का जन्म हुआ था. तब यह खबर मुझे उनके दादा जी और महान साहित्यकार डॉ. हरिवंश राय बच्चन के एक पत्र से मिली थी. यह मेरा सौभाग्य रहा कि बच्चन जी मेरे गुरु और मार्गदर्शक रहे.

उनसे मेरे घनिष्ठ संबंधों के चलते उनसे और उनके परिवार से मेरी अक्सर मुलाकातें होती रहती थीं. अभिषेक से भी मेरी मुलाकात पहली बार तब हुई जब वह केवल एक साल के थे. मुझे वो मुलाकात कभी नहीं भूलती जब अभिषेक 5 साल के थे. बात दिसंबर 1980 की है. दिल्ली में तब फिल्म 'सिलसिला' की शूटिंग चल रही थी. फिल्मकार यश चोपड़ा की इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा दिल्ली के ओबेरॉय होटल में रुके थे.

अमिताभ के साथ उनके पिता, पुत्र अभिषेक और पुत्री श्वेता भी दिल्ली आए हुए थे. बच्चन जी ने मुझे पत्र लिखकर मिलने के लिए आमंत्रित किया था. मैं जब उनसे मिलने ओबेरॉय होटल पहुंचा तो श्वेता और अभिषेक दोनों बच्चन जी के पास खेल रहे थे. बच्चन जी से बात करते-करते मैंने अभिषेक को अपनी गोद में बिठाया और उनके गाल पर 'किस' कर लिया. इसके बाद अभिषेक चले गए और मैं बच्चन जी से बातचीत में उलझ गया. थोड़ी देर बाद जया बच्चन भी वहां आ गईं और उन्होंने हमसे कुछ बातचीत के बाद श्वेता से पूछा कि अभिषेक कहां हैं.

श्वेता ने कमरे के दरवाजे पर लगे पर्दे की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह पर्दे के पीछे छुपा है. जया जी ने पूछा कि तुम कोई खेल, खेल रहे हो या तुम दोनों का कोई झगड़ा हुआ है. इस पर श्वेता ने मेरी ओर इशारा करते हुए कहा, ''नहीं. अंकल ने अभिषेक को किस कर लिया तो वह शरमाकर पर्दे के पीछे छिप गया.'' यह सुनकर हम सभी जोर से हंस पड़े. अभिषेक भी यह बात सुनकर पर्दे के बीच से अपना चेहरा निकालकर चुपके से मुस्कुराते हुए हमको देख रहे थे. अभिषेक के बचपन की ये बात जब मैंने कुछ बरस पहले उन्हें बताई तब वह खूब हंसे थे. नन्हें अभिषेक और आज के अभिषेक में जमीन-आसमान का अंतर है. वह आत्मविश्वास से लबालब रहते हैं. शूटिंग के दौरान कभी विचलित न होते और मस्त रहकर काम करते हैं.

सन 2000 में 'रिफ्यूजी' से सिने करियर शुरू करने वाले अभिषेक अपने लगभग 20 साल के करियर में करीब 50 फिल्में कर चुके हैं. उनके करियर में बहुत उतार-चढ़ाव रहे हैं. कई फ्लॉप और कई हिट फिल्में भी उनके खाते में हैं. इस साल उनकी तीन फिल्में आ रही हैं. निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक अनुराग बसु की 'लुडो' 24 अप्रैल को ही रिलीज हो रही है. शाहरुख खान की होम प्रोडक्शन फिल्म 'बॉब बिस्वास' और निर्माता अजय देवगन की 'बिग बुल' भी इसी साल रिलीज होगी.

(लेखक-प्रदीप सरदाना)

टॅग्स :अभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्की100 करोड़ के पार पहुंची 'हाउसफुल 5', बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश

बॉलीवुड चुस्कीHousefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन हुई लीक, पायरेसी वेबसाइट्स पर उपलब्ध

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?