लाइव न्यूज़ :

आमिर खान की बेटी इरा ने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया प्रपोजल वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 23, 2022 13:04 IST

आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे ने सगाई कर ली है। कपल ने साल 2020 में अपने रिलेशनशिप की अधिकारिक घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार इरा अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।इरा और नूपुर की सगाई हो गई है।नूपुर ने बेहद खास अंदाज में इरा को प्रपोज किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, इस बार इरा अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि इरा और नूपुर की सगाई हो गई है। नूपुर ने बेहद खास अंदाज में इरा को प्रपोज किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो सबसे पहले इरा ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

वीडियो पोस्ट करते हुए इरा खान ने अपनी सगाई की घोषणा की। वहीं, अब इस कपल को तमाम हस्तियों संग फैंस भी ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। गुरुवार की रात इरा ने नूपुर शिखरे का रोमांटिक अंदाज में उन्हें प्रपोज करते हुए एक ड्रीमी प्रपोजल वीडियो शेयर किया। इसे मनमोहक रखते हुए नुपुर हाथ में अंगूठी लेकर एक घुटने के बल बैठ गए और इरा को शादी के लिए प्रपोज किया। इसपर इरा ने मौके पर ही हां कर दिया।

नुपुर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "पोपाए- उसने हां कहा। इरा- हीही मैंने हां कहा।" बता दें कि इरा और नूपुर ने 2020 में अपने रिश्ते की इंस्टाग्राम पर आधिकारिक घोषणा की थी। वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेशन के दौरान इरा खान ने प्रॉमिस डे के अवसर पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर घोषणा करते हुए कहा था कि वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

इरा खान और नूपुर शिखरे को सोशल मीडिया पर अक्सर एकसाथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए देखा जाता है। फिलहाल, इरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो इरा ने अपने निर्देशन की शुरुआत यूरिपिड्स मेडिया के एक नाटकीय रूपांतरण के साथ की, जिसमें हेजल कीच ने मुख्य भूमिका निभाई। इससे पहले उन्होंने अगात्सु फाउंडेशन नामक एक मानसिक स्वास्थ्य फाउंडेशन लॉन्च किया। 

टॅग्स :आमिर खानइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?