लाइव न्यूज़ :

"उद्धव ठाकरे, आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा..." ये कहते हुए कंगना का पुराना वीडियो हो रहा है वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: June 23, 2022 15:16 IST

महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार  के सामने मचे सियासी सियासी संकट के बीच फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की ताजा सियासी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है कंगना का यह बयानजब बीएमसी द्वारा कार्रवाई के दौरान कंगना ने कही थी यह बात

मुंबई: कंगना रनौत को 'बॉलीवुड क्वीन' ऐसे ही नहीं कहा जाता है। कमाल के अभिनय के साथ-साथ उनका बेबाक अंदाज और स्पष्ट बोलने का अंदाज उन्हें फिल्मी दुनिया का 'क्वीन' बनाता है। कंगना फिल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ मुद्दा हो या फिर समकालीन राजनीति से जुड़ी कोई बात हो। वे खुलकर अपनी राय रखने से जरा भी नहीं कतराती हैं। 

महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार  के सामने मचे सियासी सियासी संकट के बीच फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें फिल्म अभिनेत्री कहती हैं, उद्धव ठाकरे, तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़कर मुझसे बहुत बहुत बड़ा बदला लिया है। आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा। ये वक्त का पहिया है याद रखना।  

कंगना का यह वीडियो उस समय का है जब बीएमसी ने अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए अभिनेत्री के मुंबई स्थित 'मणिकर्णिका' कार्यालय को ध्वस्त कर दिया था। तब कंगना ने सीएम उद्धव ठाकरे को वीडियो संदेश के जरिए यह बात कही थी। कंगना की इस वीडियो क्लिप को साझा करते हुए, यूजर ने लिखा है। उद्धव ठाकरे, सिर्फ कंगना रनौत के पास भविष्यवाणी करने की शक्ति है। 

कंगान के इस वायरल वीडियो को महाराष्ट्र की ताजा राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रा है। जिसमें महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ने बुधवार देर रात मालाबार हिल में अपना आधिकारिक आवास 'वर्षा' खाली कर दिया, ताकि सीएम ठाकरे अपने परिवार के साथ बांद्रा में अपने निजी घर 'मातोश्री' लौट सकें। पार्टी विधायकों की बगावत के चलते महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के सामने राजनीतिक संकट खड़ा है। 

टॅग्स :कंगना रनौतउद्धव ठाकरेसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?