लाइव न्यूज़ :

दिल बेचारा के डायरेक्टर सुशांत को याद करके हुए इमोशनल, लिखा- अब तो कभी तेरा फोन नहीं आएगा....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 14, 2020 12:31 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को एक महीने होने पर मशहूर डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने ट्वीट किया है

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना हुआ पूराडायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने ट्वीट कर किया सुशांत सिंह राजपूत को याद

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के ठीक एक महीने बाद एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपनी व्हाट्सअप की प्रोफाइल फोटो बदल दी है। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। जिसके बाद से लगातार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ऐसे में आज एक बार फिर से हर कोई सुशांत को याद कर रहा है। वहीं सुशांत की आखिरी फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी इमोशनल हो गए हैं।

ऐक्टर के अजीज दोस्तों में से एक मुकेश छाबड़ा ने उनके लिए कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसे पढ़कर आंखें भर आएंगी। मुकेश ने एक्टर की याद में ट्वीट किया है।

मुकेश ने किया इमोशनली ट्वीट

मुकेश छाबड़ा ने सुशांत को याद करते हुए ट्वीट में लिखा है, 'एक महीना हो गया है आज, अब तो कभी फोन भी नहीं आएगा तेरा।' मुकेश के इस ट्वीट से उनका दर्द साफ झलक रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 2 हफ्ते बाद उनके बेस्ट फ्रेंड मुकेश छाबड़ा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी और एक बेहद इमोशनल वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में सुशांत के ऑडिशन्स की जर्नी है। उन्होंने क्लिप के साथ कैप्शन दिया है, वो लड़का जो किसी ऑडिशन में फेल नहीं हुआ।

सुशांत के निधन के दूसरे दिन मुकेश छाबड़ा ने उनको श्रद्धांजलि दी थी और लिखा था, सुशांत मेरे भाई की तरह थे, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दिल तोड़ने वाला है कि मेरे पास शब्द तक नहीं हैं। सुशांत इंट्रोवर्ट थे लेकिन वह इतने इंटेलिजेंट और टैलंटेड थे कि बताया नहीं जा सकता। इंडस्ट्री ने एक हीरा खो दिया, जिसकी जगह कोई ले नहीं सकता। बहुत दुखी और सदमे में हूं। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा। हमारी कभी न खत्म होने वाली बातचीत अचानक से खत्म हो गई। उम्मीद करता हूं तुम बेहतर जगह पर हो मेरे भाई। हमेशा तुम्हें याद करूंगा और प्यार करूंगा। मेरा भाई।' 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस