लाइव न्यूज़ :

66th National Film Awards: गुजराती फिल्म 'हेलारो' सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित, हिंदी फिल्म 'बधाई हो' बनी सबसे लोकप्रिय फिल्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 18:14 IST

66th National Film Awards 2018: हिंदी फिल्म “बधाई हो” को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के लिये चुना गया।  इसी फिल्म के लिये सुरेखा सीकरी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को मिला।बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस का अवॉर्ड कीर्ति सुरेश को महानती के लिये दिया गया है। ये साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं।

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में गुजराती फिल्म “हेलारो” को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया। लोकसभा चुनावों की वजह से मई में घोषित किये जाने वाले पुरस्कारों को पुनर्निधारित किया गया था। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बॉलीवुड के हिस्से में कई पुरस्कार आए। आदित्य धर को उनकी पहली फिल्म “उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” के लिये सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया जबकि “अंधाधुन” को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अनुदित पटकथा के लिये चुना गया। राहुल रवैल की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने इन पुरस्कारों की घोषणा की। यह पुरस्कार कब दिये जाएंगे इस बारे में अभी कोई स्पष्टता नहीं है। हिंदी फिल्म “बधाई हो” को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के लिये चुना गया।  इसी फिल्म के लिये सुरेखा सीकरी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

66वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की पूरी लिस्ट

- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को मिला 

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल ने शुक्रवार को क्रमश: फिल्म “अंधाधुन” और “उरी” के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार साझा किया।

- बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस का अवॉर्ड कीर्ति सुरेश को महानती के लिये दिया गया है। 

- सामाजिक मुद्दे पर बनी बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अक्षय कुमार की 'पैडमैन' को मिला है। 

- तेलुगु फिल्म “महानती” में गुजरे जमाने की सुपरस्टार सावित्री का किरदार निभाने वाली कीर्ति सुरेश ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

- संजय लीला भंसाली की फिल्म “पद्मावत” के गाने “घूमर” के लिये सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला जबकि इसी फिल्म के लिये भंसाली को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार मिला।

- पद्मावत के  गाने “बिंते दिल” के लिये अरिजीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष) का पुरस्कार मिला।

- यक-गीतकार स्वानंद किरकिरे को मराठी फिल्म “चुंबक” के लिये सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। 

-सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के लिए पुरस्कार

1. पी वी रोहिथ को  (कन्नड़) के लिए2. समीप सिंह को (पंजाबी) के लिए3. तल्हा अरशद रेशी को  (उर्दू) के लिए4.  श्रीनिवास पोकाले को (मराठी) के लिए

- सर्वाधिक फिल्‍म अनुकूल राज्‍य का पुरस्कार उत्तराखंड को मिला है।

टॅग्स :नेशनल फ़िल्म अवार्ड्सआयुष्मान खुरानाविक्की कौशलउरी : द सर्जिकल स्ट्राइकबधाई हो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?