लाइव न्यूज़ :

#Gold: वो 5 बातें जिनसे साफ होता है अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' पर्दे पर मचाएगी धमाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 14, 2018 04:20 IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। वह 15 अगस्त को  गोल्ड फिल्म के जरिए फैंस को हॉकी के पहले गोल्ड से रूबरू करवाएंगे। फिल्म हॉकी पर आधारित है जिसकी कहानी भारत के पहले गोल्ड के बारे में है।

Open in App

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। वह 15 अगस्त को  गोल्ड फिल्म के जरिए फैंस को हॉकी के पहले गोल्ड से रूबरू करवाएंगे। फिल्म हॉकी पर आधारित है जिसकी कहानी भारत के पहले गोल्ड के बारे में है। इन दिनों वह फिल्म के प्रमोशन में भी जमकर बिजी नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस के अंदर भी एक बार फिर से अक्षय को एक नए किरदार में देखने के लिए उत्साह है। आइए हम फिल्म रिलीज से पहले आपको बताते हैं कि वो कौन सी बातें हैं जो आपको थिएटर ले जा सकती हैं।

अक्षय का कुछ नया लाने का तरीका

अक्षय कुमार बीते एक लंबे समय से कुछ नए तरीके की फिल्में लाए जाने के लिए जाने लगे हैं। एक के बाद एक जबरदस्त फिल्मों का कलेक्शन वह फैंस के लिए पर्दे पर उतार रहे हैं। ऐसे में इस बार वह हॉकी के गोल्ड जीतने के सफर को बेहद नए तरीके से पेश कर रहे हैं। फैंस जो भी अक्षय के फैंन हैं वो एक नए किरदार के जरिए पर्दे पर उनको बंगाली में धमाल मचाते देख सकते हैं।

फिल्म का डायरेक्शन

इस फिल्म को फरहान अख्तर अपनी प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म को डायरेक्टर रीमा कगती इसे डायरेक्ट कर रही हैं। इस फिल्म के जरिए फरहान, रीमा अक्षय एक साथ पर्दे पर धमाल मचाएंगे। तीनों की जबरस्त फिल्म देने वालों की श्रेणी में हैं तो साफ है ये फिल्म भी ऐसी ही कुछ होगी जो नया पेश करने के साथ देशभक्ति का तड़का परोसेगी।

खेल को पेश किया जाना

भारत में फैंस खेलों के साथ बेहद गहरा जुड़ाव रखते हैं। ऐसे में ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी भारत के आज़ाद होने के बाद अपने पहले गोल्ड को जीतने के बारे में है। ऐसे में अक्षय फिल्म के अंदर एक ऐसे कोच की भूमिका में दिखेंगे जो गोल्ड जीतने के लिए संघर्ष करेगा। वहीं, अब तक देखा गया है कि फैंस अधिकतक खेल पर आधारित फिल्में देखना बेहद पसंद करते हैं।

देशभक्ति का तड़का

जैसा कि सभी को पता है ये फिल्म भारत के पहले गोल्ड के बारे में है, जिसका मतलब है कि इस फिल्म में फैंस को देशभक्ति का जबरदस्त तड़का मिलेगा। फिल्म का हर सीन फैंस को अपने देश के लिए समर्पित लगेगा। वहीं, गोल्ड 15 अगस्त के मौके पर रिलीज़ हो रही है यानी देश में पहले से ही देशभक्ति का माहौल होगा और ऐसे में फिल्म 'गोल्ड' हमें अपने देश से और प्यार करवाएगी।

स्टार कास्ट का असर

इस फिल्म की स्टार कास्ट एक जम जबरदस्त है। लीड रोल में जहां अक्षय कुमार हैं वहीं, पहली बार इस फिल्म के जरिए मोनी रॉय इससे अपना बॉलीवुड एंट्री कर रही हैं। इसके साथ ही फिल्म में एक्टर अमित साध, कुणाल कपूर और 'मुक्काबाज़' स्टार विनीत कुमार सिंह हैं। इससे साफ है कि इतने जबरदस्त कलाकारों से फिल्म सही है तो फैंस को मजा भी उतना ही मिलने वाला है।

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करे

टॅग्स :गोल्ड फिल्मअक्षय कुमारस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?