लाइव न्यूज़ :

विनीत नारायण का ब्लॉग: दुनिया को हम क्या दे जाएंगे?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 14:51 IST

पिछली सदियों में जो नुकसान हुआ, उसमें जनधन की ही हानि हुई. पर अब जो पाशविक वृत्ति की सत्ताएं हैं, वो लगभग दुनिया के हर देश में हैं. ऐसी तबाही मच रही है, जिसका खामियाजा आने वाली पीढ़ियां बहुत गहराई तक महसूस करेंगी. पर उससे उबरने के लिए उनके पास बहुत विकल्प नहीं बचेंगे.

Open in App

मैं जीवन में पहली बार ग्रीस (यूनान) आया हूं, जिसे पश्चिमी दुनिया की सभ्यता का पालना कहते हैं. यहां आज भी 2500 साल पुराने  विशाल मंदिर और 30 मीटर ऊंची देवी-देवताओं की मूर्तियों के अवशेष या प्रमाण मौजूद हैं, जिन्हें देखकर पूरी दुनिया के लोग हैरत में पड़ जाते हैं. हमारा टूरिस्ट गाइड एक बहुत ही पढ़ा-लिखा व्यक्ति है. उसने हमें 2 घंटे में ग्रीस का 3000 साल का इतिहास तारीखवार इतना सुंदर बताया कि हम उसके मुरीद हो गए.

जब हमने इन भव्य इमारतों के खंडहरों को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया तो उसने पलटकर एक ऐसा सवाल पूछा, जिसे सुनकर मैं सोच में पड़ गया. उसने कहा, ‘‘ये इमारतें तो 2500 साल बाद भी अपनी संस्कृति और सभ्यता का प्रमाण दे रही हैं, पर क्या आज की दुनिया में हम कुछ ऐसा छोड़कर जा रहे हैं, जो 2500 वर्ष बाद भी दुनिया में मौजूद रहेगा?’’

उसने आगे कहा, ‘‘हम प्रदूषण बढ़ा रहे हैं, जल, जमीन और हवा जितनी प्रदूषित पिछले 50 साल में हुई है, उतनी पिछले एक लाख साल में भी नहीं हुई थी. आज ग्रीस गर्मी से झुलस रहा है, हमारे जंगलों में आग लग रही है, रूस के जंगलों में भी लग रही है, कैलिफोर्निया के जंगलों में भी लग रही है. ये तो एक ट्रेलर है. अगर ‘ग्लोबल वॉर्मिग’ इसी तरह बढ़ती गई तो उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव के ग्लेशियर अगले 2-3 दशकों में   ही काफी पिघल जाएंगे, जिससे समुद्र  दुनिया के तमाम उन देशों को डुबो देगा, जो आज टापुओं पर बसे हैं.’’

ग्रीस का इतिहास दुनिया के तमाम दूसरे देशों की तरह है, जहां राजसत्ताओं ने या आक्रांताओं ने बार-बार तबाही मचाई और सबकुछ पूरी तरह नष्ट कर दिया. ये तो आम आदमी की हिम्मत है कि वो बार-बार ऐसे तूफान झेलकर भी फिर उठ खड़ा होता है और तिनके-तिनके बीनकर अपना आशियाना फिर बना लेता है.

पिछली सदियों में जो नुकसान हुआ, उसमें जनधन की ही हानि हुई. पर अब जो पाशविक वृत्ति की सत्ताएं हैं, वो लगभग दुनिया के हर देश में हैं. ऐसी तबाही मच रही है, जिसका खामियाजा आने वाली पीढ़ियां बहुत गहराई तक महसूस करेंगी. पर उससे उबरने के लिए उनके पास बहुत विकल्प नहीं बचेंगे.

टॅग्स :कला एवं संस्कृतिइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट