लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः ट्रम्प के खेमे में उठापटक 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 23, 2018 15:30 IST

पिछले दो साल में ट्रम्प के 10 बड़े सहयोगियों ने उनसे अपना पिंड छुड़ाया है. उनमें विदेश मंत्नी, रक्षा मंत्नी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, एटार्नी जनरल, व्हाइट हाउस के स्टाफ प्रमुख आदि कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी हैं.

Open in App

अमेरिका के रक्षामंत्नी जिम मैटिस को इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा. डोनाल्ड ट्रम्प के काल में जिस तरह उनके महारथियों के इस्तीफे हो रहे हैं, शायद किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति के काल में नहीं हुए. पिछले दो साल में ट्रम्प के 10 बड़े सहयोगियों ने उनसे अपना पिंड छुड़ाया है. उनमें विदेश मंत्नी, रक्षा मंत्नी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, एटार्नी जनरल, व्हाइट हाउस के स्टाफ प्रमुख आदि कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी हैं. कुछ ने खुद इस्तीफे दिए हैं और कुछ को ट्रम्प ने निकाल बाहर किया है.

हमारे यहां रिजर्व बैंक और आर्थिक मामलों के पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिए हैं, लेकिन हमारे नेता  इस्तीफा देने की बात सोच भी नहीं सकते. उन्हें अपने ‘बॉस’ से कभी असहमति होती ही नहीं, वह चाहे कितना ही अविवेकपूर्ण फैसला करे. अमेरिका में रक्षा मंत्नी मैटिस ने अपने वास्तविक बॉस ट्रम्प को साफ-साफ शब्दों में कहा कि सीरिया से अमेरिकी फौजों की वापसी अनुचित है. लेकिन ट्रम्प डटे रहे. टस से मस नहीं हुए. 

उन्होंने सीरिया से अपने दो हजार और अफगानिस्तान से आधे यानी सात हजार जवान वापस लौटाने की घोषणा कर दी. ट्रम्प का तर्क यह है कि अमेरिका दूसरे राष्ट्रों की शांति और सुरक्षा के लिए अपना पैसा और खून क्यों बहाए? वे यह भी नहीं चाहते कि नाटो देशों की मदद भी अमेरिका करता रहे. वे द्वितीय महायुद्ध के बाद बनी अमेरिका की विश्व नीति को उलट देना चाहते हैं. यदि प. एशिया और अफगानिस्तान से अमेरिकी फौजें हटा ली जाएंगी तो जाहिर है कि सीरिया, रूस और ईरान को फायदा होगा. 

लेकिन ट्रम्प का तर्क है कि इन राष्ट्रों को आईएस से सीधे भिड़ने दें. उससे लड़कर हम इन राष्ट्रों की मदद क्यों करें! जो भी हो, ट्रम्प के इस फैसले से भारत की चिंता बढ़े बिना नहीं रहेगी. मेटिस तो भारत के मित्न ही थे. उन्होंने ही अमेरिकी प्रतिबंधों को भारत पर नहीं थोपने की छूट दिलवाई थी. जो भी हो, भारत सरकार की दोनों मंत्रियों- सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण- को अब जरा पहले से अधिक चौकन्ना रहना होगा. 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्व7 दिन में 18 लोगों की मौत, 54000 से अधिक परिवार प्रभावित, विद्यालयों और अस्पतालों में पानी और 17 सड़कों पर आवागमन बाधित

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह