लाइव न्यूज़ :

खुद गड्ढे में रहकर दूसरों को भी गिराना चाहता है पाकिस्तान 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 13, 2025 07:39 IST

मुनीर ने साबित कर दिया है कि पाकिस्तान कुएं के उस मेंढक की तरह है जो खुद तो कुएं से बाहर निकलना नहीं चाहता

Open in App

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अपने बड़बोलेपन से एक बार फिर पाकिस्तान की टुच्ची मानसिकता को ही उजागर किया है. उनकी गीदड़भभकी कोई नई बात नहीं है लेकिन यह बात जरूर हैरान करने वाली है कि उन्होंने अमेरिका की धरती से परमाणु युद्ध की धमकी दी! तो क्या इसके पीछे ट्रम्प का वरदहस्त है? जो भी हो, भारत ने इसका करारा जवाब दे दिया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि मुनीर की टिप्पणी ने सेना और आतंकवादी समूहों के बीच सांठगांठ वाले पाकिस्तान में परमाणु कमान और नियंत्रण की विश्वसनीयता को लेकर व्याप्त संदेह को और पुष्ट किया है.

अमेरिका को भी कड़ा संदेश देते हुए मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह खेदजनक है कि ये टिप्पणियां किसी तीसरे मित्र देश की धरती से की गई हैं. मुनीर की गिरी हुई मानसिकता का अंदाजा उनके उस उदाहरण से लगाया जा सकता है जो उन्होंने फ्लोरिडा के टाम्पा में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए दिया. उन्होंने भारत की तुलना चमचमाती मर्सिडीज कार से की, जो हाईवे पर फर्राटा भर रही है, जबकि पाकिस्तान को कबाड़ ढोने वाला ट्रक बताया. पाक सेना प्रमुख ने कहा कि सोचिए अगर इन दोनों गाड़ियों की टक्कर हो जाए तो नुकसान किसका होगा? अर्थात मुनीर अपने देश को भी भारत की तरह चमचमाती मर्सिडीज कार नहीं बनाना चाहते, बल्कि अपने कबाड़ ढोने वाले ट्रक से भारत को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं!

मुनीर ने साबित कर दिया है कि पाकिस्तान कुएं के उस मेंढक की तरह है जो खुद तो कुएं से बाहर निकलना नहीं चाहता, लेकिन निकलने वालों की टांग खींचकर उन्हें भी गिराने की कोशिश करता है. परमाणु युद्ध की धमकी देते हुए मुनीर ने कहा कि अगर हमें लगता है कि हम नीचे जा रहे हैं तो हम अपने साथ आधी दुनिया को भी नीचे ले जाएंगे. आतंकवादियों की भाषा में और पाकिस्तान के सेना प्रमुख की भाषा में आखिर क्या फर्क रह गया है? मुकेश अंबानी को धमकी देते हुए उन्होंने जामनगर रिफाइनरी-जो दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स है, को सीधे तौर पर निशाना बनाने की बात भी कही.

मुनीर की इस घटिया सोच के सामने आने के बाद भी क्या किसी को इस बारे में कोई शक हो सकता है कि पाकिस्तान क्यों बदहाली का शिकार बना हुआ है? जहां तक भारत पर उसकी परमाणु युद्ध की धमकी के असर का सवाल है, भारत ने एक नहीं अनेक बार साबित किया है कि वह उसकी गीदड़भभकियों से नहीं डरता. आपरेशन सिंदूर इसका ताजा उदाहरण है. इसके पहले वर्ष 2016 में भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और 2019 में भी नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान से संचालित होने वाले आतंकवादी शिविरों को ध्वस्त किया था. पहले भी पाकिस्तान की परमाणु ब्लैकमेलिंग की कोशिशों का भारत करारा जवाब देता रहा है.

1999 में कारगिल युद्ध के दौरान जब पाकिस्तान ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी तो तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि पाकिस्तान ने अगर ऐसी हिमाकत की और परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया तो पाकिस्तान के लोग कल का सूरज नहीं देख पाएंगे.

यह विडंबना ही है कि पाकिस्तान साथ-सुथरा बनने की बजाय खुद को कीचड़ में लपेटकर यह भय दिखाता है कि वह दूसरों से लिपटकर उन्हें भी कीचड़ में सान देगा! लेकिन उसे शायद नहीं पता कि जो देश चमचमाती मर्सिडीज की तरह हाईवे पर फर्राटा भरने की ताकत रखते हैं, उनके भीतर कबाड़ भरे ट्रकों से टकराए बिना दूसरे तरीकों से भी उन्हें नेस्तनाबूद करने की क्षमता होती है!

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Armyपाकिस्तान उच्चायोग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा